लाइव न्यूज़ :

तोक्यो की गवर्नर ने सरकार से वायरस की रोकथाम के लिए कदम उठाने की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 15:10 IST

Open in App

तोक्यो, आठ अप्रैल (एपी) तोक्यो के प्रशासन ने जापान की केंद्र सरकार से ओलंपिक शुरू होने से महज तीन महीने पहले तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए आपात कदम लागू करने की अनुमति मांगी है।

तोक्यो जनवरी में आपात स्थिति से बाहर निकला था। जापान की गवर्नर युरिको कोइके ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सरकार से फरवरी में लागू नये वायरस रोकथाम कानून के तहत बाध्यकारी आदेश जारी करने की अनुमति देने को कहा। इसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों पर जुर्माना तथा पालन करने वालों के लिए मुआवजा देना शामिल है।

इससे पहले पश्चिमी जापान के ओसाका ने चिकित्सा आपातकाल लागू किया है। यहां के अस्पतालों में कोरोना वायरस मरीजों की भीड़ लगी हुई है।

तोक्यो में बुधवार को संक्रमण के 555 मामले सामने आए जो फरवरी के बाद से सर्वाधिक हैं। कोइके ने कहा कि वह वायरस के नये स्वरूपों, खासकर ब्रिटेन में सामने आए नये रूप के तेजी से प्रसार से चिंतित हैं।

कोइके ने कहा कि कुछ ही समय में तोक्यो में ओसाका जैसे हालात हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें