लाइव न्यूज़ :

बायोएनटेक के संस्थापक कर रहे हैं कोविड रोधी टीके से संबंधित किताब पर काम

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:05 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, आइ जून (एपी) पहला कोविड-19 रोधी टीका बनाने में मदद करनेवाली पति-पत्नी की टीम अपने प्रयासों के बारे में एक किताब पर काम कर रही है।

सेंट मार्टिंस प्रकाशन समूह ने मंगलवार को घोषणा की कि बायोएनटेक के संस्थापक उगुर साहिन और ओजलेम तुरेसी फाइनेंशियल टाइम्स के जो. मिलर के साथ मिलकर ‘द वैक्सीन’ नामक किताब पर काम कर रहे हैं।

किताब के प्रकाशन के लिए दो नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है। यह फाइजर के प्रमुख अल्बर्ट बोउरला द्वारा लाई जा रही किताब से एक सप्ताह पहले आएगी। फाइजर ने टीके के विकास के लिए जर्मनी की बायोएनटेक से तालमेल किया था।

सेंट मार्टिंस प्रकाशन ने कहा कि किताब इस बारे में खुलासा करेगी कि साहिन और तुरेसी कुछ सप्ताहों के भीतर किस तरह टीका विनिर्माताओं का पैनल बनाने में सफल हुए और किस तरह उन्होंने बड़ी फार्मा कंपनियों को अपने काम का समर्थन करने के लिए तैयार किया तथा किस तरह वे अमेरिका प्रशासन और यूरोपीय संघ के साथ चर्चा करने एवं फाइजर के साथ मिलकर किस तरह वे पूरी दुनिया के लिए दो अरब से अधिक खुराकों का उत्पादन करने में सफल रहे।

डॉक्टर साहिन और तुरेसी 30 साल के वैज्ञानिक अनुसंधान की कहानी बयां करेंगे जिससे कोविड रोधी पहले टीके की नींव तैयार हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला