लाइव न्यूज़ :

महामारी की शुरुआत के बाद हैती में पहला टीकाकरण हुआ

By भाषा | Updated: July 17, 2021 10:29 IST

Open in App

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती), 17 जुलाई (एपी) हैती में शुक्रवार को पहली बार प्रायोगिक तौर पर स्वास्थ्यकर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण हुआ। हाल में संयुक्त राष्ट्र से देश को कोविड-19 रोधी टीके की 5,00,000 खुराक मिली है।

पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (पीएएचओ) ने बताया कि देश की राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस में हॉस्पिटल यूनिवर्सिटी ऑफ पीस में हैती के स्वास्थ्य मंत्रालय की निगरानी में 30 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। महामारी की शुरुआत के बाद से हैती को बुधवार को टीके की खुराक मिली। हैती को ये टीके कम आय वाले देशों के लिए संयुक्त राष्ट्र की कोवैक्स पहल के तहत अमेरिका से दान स्वरूप मिले हैं।

पीएएचओ के प्रवक्ता ने इससे पूर्व कहा था कि ये सभी टीके मॉडर्ना दवा कंपनी के हैं। पीएएचओ ने कहा कि टीकाकरण सप्ताहांत तक चलेगा।

हैती में कोविड-19 के 19,300 मामलों की पुष्टि हुई है और संक्रमण से 480 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब