लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में भारत के कोरोना वायरस के स्वरूप वाला पहला मामला सामने आया

By भाषा | Updated: April 30, 2021 13:58 IST

Open in App

पेरिस, 30 अप्रैल (एपी) फ्रांस ने भारत में फैले कोरोना वायरस के स्वरूप वाला पहला मामला सामने आने की पुष्टि की है।

फ्रांस में वायरस के नए स्वरूप का मामला ऐसे वक्त आया है जब राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने देश में अर्थव्यवस्था को फिर से गति देने को लेकर छह महीने की पाबंदी के बाद चरणबद्ध तरीके से कुछ गतिविधियों को इजाजत के लिए राष्ट्रीय योजना का जिक्र किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार रात कहा कि दक्षिणी फ्रांस के बचेस डू रोने और लोत एत गारोने क्षेत्र में तीन लोगों के वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। तीनों लोगों ने पिछले दिनों भारत की यात्रा की थी।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। फ्रांस ने भारत तथा संक्रमण के प्रसार वाले अन्य देशों से आने वाले लोगों के संबंध में पिछले सप्ताह नियंत्रण की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा