लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से मौत का पहला मामला सामने आया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 18:50 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 13 दिसंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से देश में पहले मरीज की मौत की पुष्टि की। इसके साथ ही ये दुनिया में ओमीक्रोन स्वरूप से मौत का पहला मामला भी है।

जॉनसन ने ओमीक्रोन से पहली मौत की जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों को आगाह किया कि वे वायरस के इस स्वरूप को डेल्टा स्वरूप से कमतर नहीं समझें। साथ ही उन्होंने देश के सभी पात्र लोगों से टीके की बूस्टर खुराक लेने की भी अपील की।

ओमीक्रोन आपातकालीन अभियान के प्रति जागरूक करने के वास्ते पश्चिमी लंदन के एक क्लीनिक की यात्रा के दौरान जॉनसन ने वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर आने वाले दिनों में और प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना से इंकार किया।

प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, '' ये सच है कि ओमीक्रोन के कारण लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है और अफसोस है कि ओमीक्रोन के कारण एक मरीज की मौत हो चुकी है।''

उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि केवल लंदन में ही सामने आने वाले संक्रमण के कुल मामलों में से करीब 40 फीसदी मरीज ओमीक्रोन से पीड़ित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा