लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से मौत का पहला मामला आया सामने

By भाषा | Updated: December 27, 2021 08:46 IST

Open in App

सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), 27 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स शहर में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीकोन’ से पहली मौत की पुष्टि हुई है और कोविड-19 के छह हजार से अधिक नए मामले सामने आए।

पश्चिमी सिडनी में ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका था, लेकिन उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ गंभीर परेशानियां थीं।

वहीं, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स में सोमवार को कोविड-19 के 6,324 नए मामले सामने आए। वहां, 524 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 55 लोग गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सोमवार को न्यू साउथ वेल्स में कुछ नए नियम भी लागू किए गए।

स्वास्थ्य मंत्री ब्रैड हैज़र्ड ने बताया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की कमी के कारण संक्रमितों के सम्पर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पृथक रहने की अनिवार्यता खत्म करने पर विचार कर रही है।

इस बीच, विक्टोरिया में सोमवार को कोविड-19 के 1,999 नए मामले सामने आए और संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल