लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी का अंतिम चरण औपचारिक रूप से शुरू

By भाषा | Updated: May 1, 2021 20:13 IST

Open in App

काबुल, एक मई अफागनिस्तान से 20 साल के बाद अमेरिकी सैनिकों की वापसी का अंतिम चरण शनिवार को औपचारिक रूप से शुरू हुआ। योजना के तहत इस गर्मी के अंत तक अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी होनी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान में बाकी बचे अपने सैनिकों की वापसी की औपचारिक शुरुआत एक मई से करने की घोषणा की थी। इस समय अफगानिस्तान में अमेरिका के 2,500 से 3000 सैनिक और नाटो के करीब सात हजार सैनिक मौजूद हैं।

हालांकि, शनिवार से पहले ही सैनिकों द्वारा अपने साजो-सामान को समेटने का काम शुरू हो गया था।

अमेरिकी सेना यह तय करने में व्यस्त थी कि कौन से सामान वापस लेने जाने हैं और कौन से अफगान सेना को देने हैं जबकि कबाड़ में क्या बेचना है। गत कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान से भारी मालवाहक विमान सी-17 को उड़ान भरते हुए देखा गया था।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिकों ने बताया कि वापसी के तहत पिछले साल छोटे ठिकानों को बंद किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक