लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी का अंतिम चरण औपचारिक रूप से शुरू

By भाषा | Updated: May 1, 2021 22:42 IST

Open in App

काबुल, एक मई अफगानिस्तान से 20 साल के बाद अमेरिकी सैनिकों की वापसी का अंतिम चरण शनिवार को औपचारिक रूप से शुरू हुआ। योजना के तहत इस गर्मी के अंत तक अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी होनी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान में शेष अपने सैनिकों की वापसी की औपचारिक शुरुआत एक मई से करने की घोषणा की थी। इस समय अफगानिस्तान में अमेरिका के 2,500 से 3000 सैनिक और नाटो के करीब सात हजार सैनिक मौजूद हैं।

हालांकि, शनिवार से पहले ही सैनिकों द्वारा अपने साजो-सामान को समेटने का काम शुरू हो गया था।

अमेरिकी सेना यह तय करने में व्यस्त थी कि कौन-कौन सा सामान वापस ले जाना है और कौन सा अफगान सेना को देना है जबकि कबाड़ में क्या बेचना है। गत कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान से भारी मालवाहक विमान सी-17 को उड़ान भरते हुए देखा गया था।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिकों ने बताया कि वापसी के तहत पिछले साल से छोटे ठिकानों को बंद किया जा रहा था।

अमेरिकी सेना के गोपनीय खर्च पर नजर रखने वाले ब्राउन विश्वविद्यालय के युद्ध खर्च अनुमान के अनुसार बीते दो दशक में अमेरिका अफगानिस्तान में दो हजार अरब डॉलर खर्च कर चुका है।

रक्षा विभाग के अधिकारियों और राजनयिकों ने बताया कि वापसी में पिछले साल छोटे सैन्य अड्डों को बंद किया जाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि चूंकि बाइडन ने अप्रैल के मध्य में यह घोषणा की थी कि गर्मियों के अंत तक वापसी की प्रक्रिया पूरी होनी है, लिहाज मोटे तौर पर केवल 60 सैन्य कर्मी ही वापस देश लौट पाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल