लाइव न्यूज़ :

फिल्म नोमैडलैंड ने पीजीए के शीर्ष पुरस्कार पर कब्जा जमाया

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:39 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 25 मार्च निर्देशक क्लो झाओ की फिल्म ''नोमैडलैंड'' ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (पीजीए) 2021 के शीर्ष पुरस्कार पर कब्जा जमाया है। ऑस्कर पुरस्कार से पहले फिल्म को यह सफलता मिली है।

पीजीए पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा बुधवार को ऑनलाइन समारोह के दौरान की गई।

थियेटर फिल्मों के उत्कृष्ट निर्माता की श्रेणी में डेरिल एफ जनुक पुरस्कार ''नोमैडलैंड'' की झोली में आया।

इस फिल्म में एकेडमी पुरस्कार विजेता अभिनेत्री फ्रांसिस मैक्डोरमैंड ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जोकि नौकरी खोने के बाद अमेरिकन वेस्ट की यात्रा करने के लिए घर छोड़ देती है।

इस बीच, समारोह के दौरान दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को भी याद किया गया और उन्हें ''इन मेमोरियम'' श्रेणी में सम्मानित किया गया। हालांकि, इस दौरान इरफान खान के नाम का गलत उच्चारण किया गया।

खान फिल्मी दुनिया की उन 21 हस्तियों में शुमार रहे जिन्हें कार्यक्रम के दौरान याद किया गया।

बॉलीवुड के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपने अभिनय का परचम लहराने वाले इरफान खान का कैंसर के चलते अप्रैल 2020 में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल