लाइव न्यूज़ :

फेडएक्स में गोलीबारी करने वाले के परिवार ने मृतकों के परिजनों से माफी मांगी

By भाषा | Updated: April 18, 2021 22:37 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 18 अप्रैल इंडियाना में भारतीय मूल के चार अमेरिकी नागरिकों सहित आठ लोगों की हत्या करने वाले 19 वर्षीय शूटर के परिवार ने मारे गए लोगों के परिजनों से माफी मांगी है और कहा है कि अपने बेटे के कृत्यों से वे ‘‘बर्बाद’’ हो गए हैं।

बंदूकधारी की पहचान ब्रैंडन स्कॉट होले के तौर पर हुई जिसने इंडियानापोलिस में बृहस्पतिवार की रात फेडएक्स ग्राउंड फैसिलिटी में गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या कर ली। वह फेडएक्स में पहले कर्मचारी रह चुका था।

होले के परिवार ने शनिवार को मृतकों के परिजन और इंडियानापोलिस समुदाय के लिए एक बयान जारी किया।

बयान में कहा गया है, ‘‘ब्रैंडन के कृत्यों से जीवन को जो क्षति हुई है उससे हम बर्बाद हो गए। परिवार के प्यार के मार्फत हमने उसे जो जरूरत थी उसमें सहयोग करने का प्रयास किया।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इस दुखद घटना के पीड़ितों से हम हृदय से माफी मांगते हैं। हम उनके दुख के लिए परिजनों एवं पूरे इंडियानापोलिस समुदाय से खेद जताते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक