लाइव न्यूज़ :

के2 की चढ़ाई पर निकले तीन लापता पर्वतारोहियों की खोज का अभियान रूका

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:10 IST

Open in App

इस्लामाबाद, नौ फरवरी (एपी) दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी के2 पर चढाई के दौरान पिछले सप्ताह लापता होने वाले तीन पर्वतारोहियों को खोजने के लिए अभियान को प्रतिकूल मौसम के कारण रोक दिया गया है।

के2 की चोटी के आसपास बादल छाने के कारण पाकिस्तानी पर्वतारोही अली सदपारा, आइसलैंड के जॉन स्नोरी और चिली के जुआन पाब्लो मोह्र के जिंदा बचने की उम्मीदें भी क्षीण होती जा रही है।

पाकिस्तान अल्पाइन क्लब के प्रमुख करार हैदरी ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण सेना के हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे और मौसम साफ होने पर ही अभियान शुरू हो सकेगा।

बेस कैंप के साथ तीनों पर्वतारोहियों का आखिरी संपर्क शुक्रवार को हुआ था और शनिवार को उनके लापता होने की सूचना मिली। पर्वतारोहियों से जब अंतिम संपर्क हुआ था उस समय वे 8611 मीटर की ऊंची चोटी के2 के लिए चढाई कर रहे थे।

बयान में कहा गया कि खोज और बचाव अभियान के लिए उपग्रह की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि हेलिकॉप्टर उन इलाकों तक पहुंच पाए।

चिली के पर्वतारोही का मंगलवार को 34 वां जन्मदिन है। के2 पर पहुंचने वाली पहली अमेरिका महिला वेनेसा ओ ब्रायन ने कहा कि उन्होंने पर्वतारोहियों के परिवारों से बात की है। जैसे-जैसे समय गुजरता जा रहा है तीनों के बचे होने की संभावना भी क्षीण होती जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘खोज और बचाव अभियान रूकने के कारण पर्वतारोहियों के परिवार बहुत दुखी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल