लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ की एजेंसी ने कहा कि लोगों को एस्ट्राजेनेका की दूसरी खुराक भी लगवानी चाहिए

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:51 IST

Open in App

लंदन, 23 अप्रैल (एपी) यूरोपीय औषधि एजेंसी (ईएमए) ने शुक्रवार को कहा कि जिन लोगों ने एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीका की पहली खुराक लगवाई है उन्हें रक्त के थक्के जमने के विरल खतरे के बावजूद दूसरी खुराक भी लगवानी चाहिए।

यूरोपीय संघ के औषधि नियामक ने नए दिशानिर्देशों में कहा कि लोगों को पहली खुराक लेने के चार से 12 हफ्ते के बाद एस्ट्राजेनेका की दूसरी खुराक लेनी चाहिए। साथ ही इसने कहा कि टीकाकरण के लाभ असामान्य रक्त थक्का जमने के खतरे की तुलना ज्यादा लाभप्रद है।

एजेंसी के उप कार्यकारी निदेशक नोएल वाथियन ने कहा, ‘‘इस चरण में मौजूदा आंकड़े टीके की दूसरी खुराक जारी रखने के पक्ष में हैं।’’

एजेंसी ने कहा कि यह पता नहीं है कि पहली खुराक लेने के बाद रक्त थक्का बनने के विरल खतरे की तुलना में दूसरी खुराक लेने के बाद स्थिति कितनी अलग होगी।

यूरोप में एस्ट्राजेनेका के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद ईएमए ने कहा कि यह पता करने के लिए पर्याप्त सूचना नहीं है कि असामान्य रूप से रक्त थक्का किस तरह के लोगों में बन सकता है।

इस महीने की शुरुआत में एम्सटर्डम स्थित 27 देशों वाले ईयू के औषधि नियामक ने कहा कि एस्ट्राजेनेका के टीका और रक्त थक्का बनने के विरल मामले के बीच ‘‘संभावित संबंध’’ हैं, लेकिन खतरे की तुलना में टीका लगवाना ज्यादा लाभप्रद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा