लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ कोविड टीकों के लिए करार बढ़ाने की खातिर फाइजर के साथ बातचीत करेगा

By भाषा | Updated: April 14, 2021 18:32 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 14 अप्रैल (एपी) यूरोपीय संघ आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को कोविड-19 टीकों के लिए फाइजर कंपनी के साथ करार बढ़ाने की योजनाओं की घोषणा की। इस करार की अवधि बढ़ाकर 2023 तक की जानी है।

वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) 2023 तक फाइजर-बायोएनटेक की 1.8 अरब खुराकें खरीदने के लिए बातचीत शुरू करेगा। फाइजर-बायोएनटेक कंपनी यूरोप के टीकाकरण अभियान का मुख्य आधार रही है।

वॉन डेर लेयेन ने फाइजर-बायोएनटेक टीके के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक पर पूरा भरोसा जताया। यह तकनीक ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीका में प्रयुक्त तकनीक से अलग है।

उन्होंने कहा कि हमें उन तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है जिन्होंने अपना प्रभाव साबित कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब