लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ कोविड टीकों के लिए करार बढ़ाने की खातिर फाइजर के साथ बातचीत करेगा

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:34 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 14 अप्रैल (एपी) यूरोपीय संघ आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को कोविड-19 टीकों के लिए फाइजर कंपनी के साथ करार बढ़ाने की योजनाओं की घोषणा की। इस करार की अवधि बढ़ाकर 2023 तक की जानी है।

वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) 2023 तक फाइजर-बायोएनटेक की 1.8 अरब खुराक खरीदने के लिए बातचीत शुरू करेगा। फाइजर-बायोएनटेक कंपनी यूरोप के टीकाकरण अभियान का मुख्य आधार रही है।

वॉन डेर लेयेन ने फाइजर-बायोएनटेक टीके के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक पर पूरा भरोसा जताया। यह तकनीक ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीका में प्रयुक्त तकनीक से अलग है।

उन्होंने कहा कि हमें उन तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है जिन्होंने अपना प्रभाव साबित कर दिया है।

फाइजर-बायोएनटेक की योजना इस वर्ष की दूसरी तिमाही में यूरोपीय संघ को अतिरिक्त पांच करोड़ खुराकें मुहैया कराने की है। ये खुराकें पहले ही ईयू के लिए मंजूर 20 करोड़ खुराक से अलग होंगी।

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीका से संभवत: रक्त के थक्के बनने की आशंका तथा टीकों की आपूर्ति में देरी के बीच यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों द्वारा इस घोषणा का स्वागत किया जाना तय है।

इस बीच डेनमार्क ने बुधवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीका का उपयोग फिर से शुरू नहीं करने का फैसला किया। डेनमार्क ने कुछ लोगों में रक्त के थक्के बनने की खबरों के बीच पिछले महीने इस टीके के उपयोग को स्थगित कर दिया था।

यूरोपीय आयोग ने एक बयान में कहा, “ महामारी के अगले चरणों के लिए, 2022 और उससे आगे के लिए तैयार रहने की खातिर हमने सभी विकल्प खुले रखे हैं। हालांकि, हम करार संबंधी मुद्दों पर टिप्पणी नहीं कर सकते। ”

हालांकि, वॉन डेर लेयेन ने बड़े पैमाने पर ऑर्डर की घोषणा के साथ ही फाइजर-बायोएनटेक का पूरा समर्थन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऔद्योगिक विकास की नई राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है बिहार, उत्तर बिहार को औद्योगिक रूप से सशक्त करने की तैयारी

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

पूजा पाठGuru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति का नए साल में गोचर इन 3 राशियों के लिए होगा गोल्डन पीरियड, प्रॉपर्टी और आय में होगी जबरदस्त वृद्धि

ज़रा हटकेVIDEO: एक्सीडेंट के बाद ब्रिज से लटका शख्स, लोगों ने बचाई जान, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टCRIME: बुर्का पहनकर आए बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, मची सनसनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वढाका में ‘प्रोथोम आलो’ और ‘द डेली स्टार’ कार्यालयों में तोड़फोड़-आगजनी, बांग्लादेशी पत्रकारों ने कहा-अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अब मुख्य मुद्दा नहीं, जीवित रहने का अधिकार खतरे में

विश्व2021 में चीन छोड़कर हांगकांग, इक्वाडोर और बहामास होते हुए छोटी नाव से फ्लोरिडा पहुंचा गुआन हेंग?, शिनजियांग के निरोध केंद्रों का गुप्त रूप से वीडियो यूट्यूब पर जारी कर चीनी सच को दिखाया?

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

विश्वBondi Beach attack: नफरत की आग में घी किसने डाला?, 45 दिनों में यहूदी विरोधी 365 से ज्यादा घटनाएं

विश्व'हमने अल्लाह की मदद आते हुए देखी': भारत-पाक संघर्ष पर पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर