लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने जुंटा नेताओं समेत म्यांमा के खिलाफ प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई

By भाषा | Updated: April 29, 2021 18:47 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 29 अप्रैल (एपी) यूरोपीय संघ ने म्यांमा में फरवरी में हुए तख्तापलट को लेकर वहां की सैन्य सरकार के नेता सीनियर जनरल मिन आंग लैंग समेत वरिष्ठ अधिकारियों और निर्वाचित सरकार को हटाने में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध को एक और साल के लिये बढ़ा दिया है।

यूरोपीय संघ (ईयू) मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि ये प्रतिबंध 30 अप्रैल 2022 तक प्रभावी होंगे। इनके तहत संपत्ति के लेनदेन पर रोक, यात्रा पर रोक, हथियार पर रोक के साथ ही उन उपकरणों के निर्यात पर भी प्रतिबंध होगा जिनका इस्तेमाल सेना या पुलिस द्वारा उत्पीड़न के लिये किया जा सकता है।

बयान में कहा गया, “ प्रतिबंध में म्यांमा सशस्त्र बलों (तात्माडॉ) और सीमा सुरक्षा पुलिस को उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ ही राज्य प्रशासनिक परिषद के असैन्य सदस्यों और निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष को लक्षित किया गया है।”

इसमें कहा गया, “ईयू बर्मा के लोगों के साथ खड़ा रहेगा और उन्हें मानवीय सहायता देना जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक