लाइव न्यूज़ :

न्यायिक स्वतंत्रता की चिंता पर यूरोपीय संघ ने पोलैंड को अदालत में चुनौती दी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:21 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 31 मार्च (एपी) पोलैंड में कानून के राज के प्रति लंबे समय से व्याप्त चिंता और देश के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की स्वतंत्रता के मुद्दे पर यूरोपीय संघ ने पोलैंड को ‘यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस’ में चुनौती दी है।

ईयू के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पहले ईयू के कार्यकारी आयोग ने पोलैंड को चेताया था कि यदि सरकार ने न्यायिक शक्तियों पर पोलैंड के कानून की समस्याओं को ठीक करने के लिए कदम नहीं उठाया तो वह यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस का रुख कर सकता है।

ईयू न्याय आयुक्त डिडियर रेंडर्स ने कहा, “कानून का उल्लंघन करने पर दंडात्मक प्रकिया की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।”

पोलैंड में सर्वोच्च न्यायालय के ‘डिसिप्लिनरी चैंबर’ को ऐसे निर्णय लेने की अनुमति दे दी गई है जिससे न्यायाधीशों और उनके कामकाज पर सीधा असर पड़ा है।

इसके लिए यूरोपीय आयोग, पोलैंड को ईयू के कानून का उल्लंघन करने का दोषी मानता है।

आयोग का कहना है कि चैंबर की स्वतंत्रता और पारदर्शिता की कोई गारंटी नहीं है।

यूरोपीय आयोग ने कहा, “इन मामलों में न्यायाधीशों की सुरक्षा हटाना शामिल है ताकि उनके विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही की जा सके या उन्हें हिरासत में लिया जा सके और उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित किया जा सके या वेतन में कटौती की जा सके।”

आयोग ने कहा, “न्यायाधीशों को किसी ऐसी संस्था के सामने कार्यवाही झेलनी पड़े जिसकी स्वतंत्रता की गारंटी न हो, न्यायाधीशों को डराने के लिए काफी है।”

वारसा में सरकार के प्रवक्ता पियोत्र मुलर ने इस मुद्दे पर ईयू के अधिकार पर प्रश्न किया।

उन्होंने कहा, “न्याय व्यवस्था क्षेत्र का नियमन पूर्ण रूप से राष्ट्रीय प्राधिकार का विषय है और यह पोलैंड के संविधान के प्रावधानों तथा ईयू की संधियों के तहत किया गया है।”

मुलर ने ट्विटर पर भी कहा कि आयोग का अदालत में जाने का कोई “वैध या तथ्यात्मक आधार” नहीं है। उन्होंने कहा कि “पोलैंड में नियमन ईयू के मानकों के अनुरूप हैं।”

पोलैंड के 2019 में श्रृंखलाबद्ध तरीके से लाए गए कानूनों से वहां की न्याय व्यवस्था का संचालन होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल