लाइव न्यूज़ :

भारत, थाईलैंड की सीमाओं में म्यांमा शरणार्थियों का प्रवेश महज शुरुआत : यूएनएसजी की विशेष दूत

By भाषा | Updated: April 1, 2021 13:19 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, एक अप्रैल संयुक्त राष्ट्र महासचिव की म्यांमा में विशेष दूत क्रिस्टीन श्रानेर बर्गनर ने कहा कि म्यांमा के शरणार्थियों का भारत, थाईलैंड की सीमाओं और अन्य स्थानों पर प्रवेश एक गलत संकेत है और अभी महज शुरुआत मात्र ही है।

उन्होंने आगाह किया कि क्षेत्रीय सुरक्षा बदतर होगी और कहा कि क्षेत्र में कोई भी देश यह नहीं चाहेगा कि उसका पड़ोसी एक ‘‘असफल राज्य’’ हो।

म्यांमा की सेना ने एक फरवरी को तख्तापलट किया और एक साल के लिए सत्ता अपने हाथ में ले ली। सेना ने म्यांमा की नेता आंग सान सू ची और राष्ट्रपति यू विन मिंट समेत शीर्ष राजनीतिक शख्सियतों को हिरासत में ले लिया। तख्तापलट के बाद देशभर में प्रदर्शन जारी हैं, जिसके खिलाफ सेना की कार्रवाई में सात बच्चों सहित सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देशों ने म्यांमा में स्थिति पर बुधवार को बंद कमरे में चर्चा की।

क्रिस्टीन श्रानेर बर्गनर ने इस बैठक में कहा, ‘‘ इसका क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है और आगे ये बदतर हो सकते हैं। म्यांमा के शरणार्थियों का भारत, थाईलैंड की सीमाओं और अन्य स्थानों पर प्रवेश एक गलत संकेत है और अभी महज शुरुआत मात्र ही है।’’

बर्गनर ने परिषद को बताया कि वह जल्द ही क्षेत्र का दौरा करना चाहती हैं, संभवत: अगले सप्ताह वह वहां जा पाएंगी। ‘एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस’ (आसियान) के सदस्यों और अन्य नेताओं के साथ उनकी बातचीत जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पूरा भरोसा है कि आसियान देशों और म्यांमा के साथ सीमा साझा करने वाले अन्य देशों को एक असफल पड़ोसी नहीं चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें