लाइव न्यूज़ :

नेपाल में प्रधानमंत्री को साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा सौंपा गया, मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:55 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, छह अगस्त नेपाल में सत्तारूढ़ गठबंधन के एक कार्यबल ने शुक्रवार को सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) का मसौदा प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को सौंपा, जिससे मंत्रिमंडल के विस्तार का रास्ता प्रशस्त हो गया है।

नेपाली कांग्रेस (एनसी) के महासचिव पूर्ण बहादुर खडका के नेतृत्व में कार्यबल ने मसौदा तैयार किया। न्यूनतम साझा कार्यक्रम सभी गठबंधन सहयोगियों के बीच आम सहमति बनाने का काम करेगा। यह पांच दलों के गठबंधन वाली सरकार के सुचारू कार्य के लिए दिशानिर्देश के रूप में कार्य करेगा। सीएमपी के पूरा होने से देउबा के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।

सीपीएन-माओइस्ट सेंटर के करीबी सूत्रों के अनुसार सीएमपी की औपचारिक घोषणा शनिवार को की जाएगी और रविवार या सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि सीपीएन-यूएमएल का असंतुष्ट माधव नेपाल धड़ा सरकार में शामिल होगा या नहीं। इस धड़े ने प्रधानमंत्री देउबा को समर्थन दिया था।

वर्तमान में देउबा के अलावा मंत्रिमंडल में चार कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री हैं। नेपाल के संविधान के तहत 25 कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं। मसौदा सीपीएन-माओइस्ट सेंटर के प्रमुख पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) अध्यक्ष उपेंद्र यादव और राष्ट्रीय जनमोर्चा अध्यक्ष चित्रा बहादुर के.सी. को भी सौंपा गया है। कार्यबल ने कोविड-19 महामारी से निपटने, राष्ट्रीय हितों की रक्षा और सुरक्षा, संघवाद के क्रियान्वयन, संघीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने, प्राकृतिक आपदा प्रभावित लोगों को राहत पैकेज का प्रबंधन, सुशासन सुनिश्चित करने, शांति प्रक्रिया के तार्किक निष्कर्ष, आर्थिक नीति और कार्यक्रम, पारिस्थितिक संतुलन और विदेश नीति से संबंधित मुद्दों को रेखांकित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला