लाइव न्यूज़ :

जिबूती अपतटीय क्षेत्र में नौका पलटने की घटना में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 42 हुआ

By भाषा | Updated: April 13, 2021 15:19 IST

Open in App

नैरोबी, 13 अप्रैल (एपी) अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने कहा कि पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के अपतटीय क्षेत्र में एक नौका के पलट जाने की घटना में मरने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।

आईओएम की प्रवक्ता वाई. नडेज ने बताया कि सोमवार तड़के हुई घटना में मरने वालों में छह बच्चे शामिल हैं, जबकि 14 लोग बच गए हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक तस्कर नहीं मिले हैं।

यमन में आईओएम की प्रवक्ता ओलिविया हेडॉन ने बताया है कि प्रवासी यमन से लौट रहे थे, क्योंकि अरब के सबसे गरीब देश में हालात ठीक नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वे यमन से रवाना होने पर इतने उतारू थे कि उन्होंने अपनी जिंदगियां तस्करों के हवाले कर दीं।

बहुत से लोग इथोपिया और सोमालिया से जल मार्ग से पलायन की कोशिश करते हैं। वे गरीबी और अन्य मुश्किलों के चलते दूसरे स्थानों पर जाने की कोशिश करते रहते हैं। वे पहले यमन पहुंचते हैं और फिर फारस की खाड़ी स्थित देशों का रूख करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब