लाइव न्यूज़ :

ओमान में चक्रवात ‘शाहीन’ के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई

By भाषा | Updated: October 4, 2021 18:56 IST

Open in App

दुबई, चार अक्टूबर (एपी) ओमान में चक्रवाती तूफान ‘शाहीन’ के कारण जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 13 हो गई, जबकि ईरान के कई मछुआरे अब भी लापता हैं। वहीं, तूफान ओमान में आगे बढ़कर थोड़ा कमजोर पड़ा है।

ओमान के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को चक्रवात यहां पहुंचा था। एक लापता व्यक्ति का शव उन्हें बरामद हुआ है, वह बाढ़ के पानी में बह गया था। इसी तरह बहने से एक बच्चे की भी मौत हो गई थी। वहीं, भूस्खलन में एशिया के दो विदेशी लोगों की मौत हो गई।

देश की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन समिति ने सोमवार दोपहर में बताया कि तूफान से सात और लोगों की मौत हुई। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

ईरान के सरकारी टेलिविजन के अनुसार, पाकिस्तान से लगी इस्लामिक गणराज्य की सीमा के पास गांव पासबंदर से लापता हुए पांच मछुआरों में से दो का शव बचावकर्ताओं को बरामद हुआ है।

इससे पहले, ईरानी संसद के उपाध्यक्ष अली निकजाद ने रविवार को कहा था कि चक्रवात के कारण कम से कम छह मछुआरों के मारे जाने की आशंका है।

जाबोल शहर के गवर्नर अब्बास अली अर्जमंदी ने कहा कि ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में चक्रवात की वजह से धूल भरी आंधी चलने से आंख, दिल और फेफड़े में शिकायत के साथ रविवार को 122 लोग अस्पताल गए। उन्होंने बताया कि 18 लोगों को आगे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

हिंद महासागर में आने वाले चक्रवातों का पूर्वानुमान लगाने वाले शीर्ष केन्द्र, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि ‘शाहीन’ के कारण हवाएं अब 90 किलोमीटर प्रति घंटे (55 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से चल रही हैं और आगे यह कमजोर होती रहेंगी। उसने आने वाले कुछ घंटों में, तूफान के एक उष्णकटिबंधीय दबाव में तब्दील होने का पूर्वानुमान लगाया है। ‘शाहीन’ जब पहुंचा था, तब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक