लाइव न्यूज़ :

ओमान में चक्रवात ‘शाहीन’ के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई

By भाषा | Updated: October 4, 2021 11:51 IST

Open in App

दुबई, चार अक्टूबर (एपी) ओमान में चक्रवाती तूफान ‘शाहीन’ के कारण जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर पांच हो गई, जबकि ईरान के कई मछुआरे अभी लापता हैं। वहीं, तूफान ओमान में आगे बढ़कर थोड़ा कमजोर पड़ा है।

ओमान के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को चक्रवात यहां पहुंचा था। एक लापता व्यक्ति का शव उन्हें बरामद हुआ है, बाढ़ में उसका वाहन बह गया था, इसी तरह बहने से एक बच्चे की भी मौत हो गई थी। वहीं, भूस्खलन में एशिया के दो लोगों की मौत हो गई।

ईरान के सरकारी टेलिविजन के अनुसार, पाकिस्तान से लगी इस्लामिक गणराज्य की सीमा के पास गांव पासबंदर से लापता हुए मछुआरों में से एक का शव बचावकर्ताओं को बरामद हुआ है।

इससे पहले, ईरानी संसद के उपाध्यक्ष अली निकजाद ने रविवार को कहा था कि चक्रवात के कारण कम से कम छह मछुआरों के मारे जाने की आशंका है।

हिंद महासागर में आने वाले चक्रवातों का पूर्वानुमान लगाने वाले शीर्ष केन्द्र, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि ‘शाहीन’ के कारण हवाएं अब 90 किलोमीटर प्रति घंटे (55 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से चल रही हैं और आगे यह कमजोर होती रहेंगी। उसने आने वाले कुछ घंटों में, तूफान के एक उष्णकटिबंधीय दबाव में तब्दील होने का पूर्वानुमान लगाया है। ‘शाहीन’ जब पहुंचा था, तब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब