लाइव न्यूज़ :

ओमान में चक्रवात ‘शाहीन’ के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई

By भाषा | Updated: October 4, 2021 18:04 IST

Open in App

दुबई, चार अक्टूबर (एपी) ओमान में चक्रवाती तूफान ‘शाहीन’ के कारण जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 12 हो गई, जबकि ईरान के कई मछुआरे अभी भी लापता हैं। वहीं, तूफान ओमान में आगे बढ़कर थोड़ा कमजोर पड़ा है।

ओमान के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को चक्रवात यहां पहुंचा था। एक लापता व्यक्ति का शव उन्हें बरामद हुआ है, वह बाढ़ के पानी में बह गया था। इसी तरह बहने से एक बच्चे की भी मौत हो गई थी। वहीं, भूस्खलन में एशिया के दो विदेशी लोगों की मौत हो गई।

देश की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन समिति ने सोमवार दोपहर में बताया कि तूफान से सात और लोगों की मौत हुई। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

ईरान के सरकारी टेलिविजन के अनुसार, पाकिस्तान से लगी इस्लामिक गणराज्य की सीमा के पास गांव पासबंदर से लापता हुए मछुआरों में से एक का शव बचावकर्ताओं को बरामद हुआ है।

इससे पहले, ईरानी संसद के उपाध्यक्ष अली निकजाद ने रविवार को कहा था कि चक्रवात के कारण कम से कम छह मछुआरों के मारे जाने की आशंका है।

हिंद महासागर में आने वाले चक्रवातों का पूर्वानुमान लगाने वाले शीर्ष केन्द्र, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि ‘शाहीन’ के कारण हवाएं अब 90 किलोमीटर प्रति घंटे (55 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से चल रही हैं और आगे यह कमजोर होती रहेंगी। उसने आने वाले कुछ घंटों में, तूफान के एक उष्णकटिबंधीय दबाव में तब्दील होने का पूर्वानुमान लगाया है। ‘शाहीन’ जब पहुंचा था, तब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल