लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में अदालत ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी, 55 अन्य को पुलिस हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: January 10, 2021 00:08 IST

Open in App

पेशावर, नौ जनवरी पाकिस्तान की आतंकवाद-रोधी एक अदालत ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक कट्टरपंथी इस्लामवादी पार्टी के सदस्यों के नेतृत्व में भीड़ द्वारा एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ करने के मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी और 55 अन्य को शनिवार को नौ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अदालत ने मामले में अन्य 56 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिनमें मौलवी शरीफ भी शामिल हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने भीड़ को उकसाया था।

खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के करक जिले के टेरी गांव में स्थित मंदिर पर पिछले हफ्ते भीड़ ने हमला कर दिया था। दरअसल, हिंदू समुदाय के सदस्यों को स्थानीय अधिकारियों से इसकी दशकों पुरानी इमारत के नवीनीकरण की अनुमति मिली थी। भीड़ ने पुराने ढांचे के साथ-साथ नए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस प्रमुख सनाउल्लाह अब्बासी ने कहा कि मुख्य आरोपी फैजुल्लाह को करक जिले से गिरफ्तार किया गया। ऐसा कहा जाता है कि उसने मंदिर पर हमला करने के लिए भीड़ को उकसाया था।

पुलिस ने मामले में 350 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने एवेक्यू प्रॉपर्टी ट्रस्ट बोर्ड को क्षतिग्रस्त मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू करने का आदेश दिया है और अधिकारियों को निर्देश दिया है किनुकसान की भरपाई के लिए हमलावरों से धन की वसूली की जाए, जिनके करतूत से पाकिस्तान को "अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी" झेलनी पड़ी है।

आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि, समुदाय के अनुसार, देश में 90 लाख से अधिक हिंदू रह रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब