लाइव न्यूज़ :

दशकों तक साथ रही दंपति की वायरस के कारण कुछ ही मिनटों के अंतराल पर मौत

By भाषा | Updated: March 21, 2021 20:13 IST

Open in App

फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका), 21 मार्च (एपी) अमेरिका में एक दंपति ने दशकों तक साथ जीवन बिताया और जब दुनिया को रुखसत कहने का समय आया तो दोनों कुछ ही मिनटों के अंतराल पर इसे छोड़कर चले गये।

बिल और एस्तेर इलिनस्की ने लगभग सात दशक एक साथ बिताये। वे एक दूसरे के पूरक थे और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे।

उनकी एकमात्र संतान सारा मिल्वाइस्की ने कहा कि दोनों की इस महीने कोविड-19 से पाम बीच काउंटी में कुछ ही मिनटों के अंतर पर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उसके लिए यह दोहरा झटका था। उसके पिता 88 और माता 92 वर्ष की थीं। उनकी शादी की 67वीं सालगिरह इस सप्ताह के अंत में थी।

मिल्वाइस्की ने कहा, ‘‘बहुत अद्भुत है, यह जानकर कि वे एक साथ चले गये, इस तरह का दिल दुखाने वाला एहसास है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें याद करती हूं।’’

उन्होंने कहा कि पिछले साल महामारी के आने के बाद उनके माता-पिता सभी तरह की एहतियात बरतते थे। उनकी मां घर पर ही रहती थीं और उनके पिता कभी-कभी घर से बाहर जाते थे।

उनकी बेटी ने कहा, ‘‘ईश्वर उन्हें अपने पास नहीं बुला सकता। उन्हें इस संसार में रहने की जरूरत थी।’’

मिल्वाइस्की ने कहा, ‘‘यह डरावना था।’’

एस्टेर इलिनस्की की एक मार्च को सुबह दस बजकर 15 मिनट पर मौत हो गई थी और इसके 15 मिनट बाद उनके पति की मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘वे हमेशा साथ थे और हमेशा साथ रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात