लाइव न्यूज़ :

वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्र के नेतृत्व के लिए फिर से त्रांग को चुना

By भाषा | Updated: January 31, 2021 16:02 IST

Open in App

हनोई, 31 जनवरी (एपी) वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी ने रविवार को न्गुएन फू त्रांग को फिर से अपना प्रमुख निर्वाचित किया है। सरकारी ‘वियतनाम न्यूज एजेंसी’ ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही वह वस्तुत: देश के सबसे शक्तिशाली नेता बन गए हैं और उनका पांच वर्ष के लिये यह तीसरा कार्यकाल होगा।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए हनोई में मंगलवार को खत्म होने वाली 13वीं नेशनल पार्टी कांग्रेस के समय को एक दिन कम किया गया और इस वजह से मतदान भी तय अवधि से एक दिन पहले कराया गया।

वियतनाम एक दलीय कम्युनिस्ट राष्ट्र है, इसलिये पार्टी के नेता लगभग स्वत: ही सरकार का नेतृत्व प्राप्त करते हैं यद्यपि पार्टी निकायों और विधायिका में चर्चा हो सकती है। पार्टी में जमीनी स्तर पर शुरू हुई प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस में 1587 प्रतिनिधियों का चयन हुआ।

खबर के मुताबिक 200 सदस्यों वाली सेंट्रल कमेटी ने त्रांग को महासचिव और 18 सदस्यीय पोलित ब्यूरो का प्रमुख चुना जो पार्टी का शीर्ष निकाय है।

कांग्रेस प्रतिनिधियों ने सेंट्रल कमेटी का निर्वाचन किया जिसने पोलित ब्यूरो की सदस्यता के लिये मतदान किया। मतदान में पोलित ब्यूरो सदस्यों की रैंकिंग तय की जाती है जिससे तय होता है कि शीर्ष के चार पद- कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और नेशनल असेंबली का अध्यक्ष- किसे मिलेगा। इनमें महासचिव का पद सबसे शक्तिशाली है।

पहले ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि अपनी बढ़ती उम्र और सेवानिवृत्ति संबंधी नियम की वजह से त्रांग यह पद फिर से नहीं लेंगे। हालांकि, 2016 में हुए सम्मेलन में उन्हें नियम से छूट दी गई थी और इस बार भी ऐसा ही हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल