लाइव न्यूज़ :

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी 2022 में नेतृत्व परिवर्तन से पहले अगले महीने महत्वपूर्ण बैठक करेगी

By भाषा | Updated: October 18, 2021 18:12 IST

Open in App

बीजिंग, 18 अक्टूबर चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) अगले साल बड़े नेतृत्व परिवर्तन और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के लिए संभवत: तीसरे कार्यकाल का मार्ग प्रशस्त करने के लिए होने वाले महासम्मेलन से पहले नवंबर में एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी।

इस संबंध में यहां एक आधिकारिक घोषणा में कहा गया कि सीपीसी की केंद्रीय समिति आठ से ग्यारह नवंबर तक बीजिंग में अपने पूर्ण सत्र का आयोजन करेगी और इस दौरान बड़ी उपलब्धियों पर संकल्प पारित किया जाएगा तथा पार्टी के 100 साल के कार्यों के ऐतिहासिक अनुभवों की समीक्षा की जाएगी।

सरकार संचालित शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार यह निर्णय चिनफिंग की अध्यक्षता वाली सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की एक महत्वपूर्ण बैठक में हुआ।

छठा पूर्ण सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह अगले साल बड़े नेतृत्व परिवर्तन और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के लिए संभवत: तीसरे कार्यकाल का मार्ग प्रशस्त करने के वास्ते होने वाले महासम्मेलन से पहले पार्टी की सबसे बड़ी बैठक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल