लाइव न्यूज़ :

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने उठाए अमेरिकी लोकतंत्र पर सवाल

By भाषा | Updated: December 4, 2021 13:14 IST

Open in App

बीजिंग, चार दिसंबर (एपी) चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में होने जा रहे वैश्विक लोकतंत्र सम्मेलन की कड़ी आलोचना करते हुए शनिवार को अमेरिकी लोकतंत्र पर सवाल उठाए जबकि अपनी शासन प्रणाली के गुणों की प्रशंसा की।

पार्टी पदाधिकारियों ने सवाल किया कि एक ध्रुवीकृत देश दूसरों को व्याख्यान कैसे दे सकता है। उन्होंने कहा कि दूसरों को पश्चिमी लोकतांत्रिक मॉडल की नकल करने के लिए मजबूर करने के प्रयास "बुरी तरह विफल हुए" हैं।

पार्टी के नीति शोध कार्यालय के उप निदेशक तियान पेइयां ने कहा कि महामारी ने अमेरिकी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है। उन्होंने अमेरिका में कोविड-19 से बड़ी संख्या में लोगों की मौत के लिये राजनीतिक विवादों और ऊपरी से लेकर निचले स्तर तक विभाजित सरकार को जिम्मेदार बताया।

पेइंया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''इस प्रकार का लोकतंत्र मतदाताओं के लिये खुशियां नहीं बल्कि तबाही लेकर आता है।''

उन्होंने एक सरकारी रिपोर्ट जारी की, जिसमें बताया गया है कि कम्युनिस्ट पार्टी अपने लोकतंत्र के स्वरूप को क्या कहती है।

बाइडन ने बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय डिजिटल ''समिट फॉर डेमोक्रेसी'' के लिए लगभग 110 सरकारों को आमंत्रित किया है। चीन और रूस को इसका न्योता नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना