लाइव न्यूज़ :

जॉर्ज फ्लॉयड की पहली बरसी पर शहर ने रखा कुछ पल का मौन

By भाषा | Updated: May 26, 2021 01:15 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका), 25 मई (एपी) श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या की पहली बरसी पर शहर में लोगों ने कुछ पल का मौन रखा और जिस चौराहे पर यह घटना हुई थी वहां फ्लॉयड की याद में लोगों ने मंगलवार को मेले का आयोजन किया।

फ्लॉयड की बहन ब्रिगेट और परिवार के अन्य सदस्यों ने मेयर जेकब फ्रे, अन्य लोगों, स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दोपहर एक बजे एक पार्क में मौन रखा।

डेमोक्रेटिक गर्वनर टिम वाल्ज ने मौन के लिए दोपहर का समय तय किया था और उन्होंने कहा कि फ्लॉयड को सही न्याय तभी मिलेगा जब यह संगठित नस्लवाद खत्म होगा।

ब्रिगेट ने लोगों से कहा, ‘‘यह परेशान करने वाला साल था, बहुत लंबा एक साल था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमने इसे काटा। लोग कहते हैं कि ऊपर वाला साथ हो तो कुछ भी संभव है और मैं भगवान के इस रूप को मानती हूं... आज सभी का प्यार मिल रहा है। प्यार भी यहीं है और जॉर्ज भी यहीं है।’’

न्यूयॉर्क में भी कुछ पल का मौन रखा गया और लॉस एंजिलिस में फ्लॉयड के सम्मान में रैली निकाली गयी। ग्रीन, स्पेन और डेनमार्क में भी रैलियों का आयोजन हुआ।

जिस चौराहे पर फ्लॉयड की मौत हुई थी, मंगलवार को वहां मेला लगा। खाना-पीना, बच्चों का खेल-कूद, मनोरंजन सबकुछ था।

रैपर नूर-डी ने ट्वीट किया, ‘‘हम शोक को नाच-नाच कर मनाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अन्याय के दौर में 365 दिनों के अपने साहस का जश्न मनाएंगे।’’

गौरतलब है कि 2020 में 46 वर्षीय अश्वेत फ्लॉयड को जमीन पर गिराने के बाद तत्कालीन पुलिस श्वेत अफसर डेरेक चाउविन ने करीब नौ-दस मिनट तक घुटने से उसके गले को दबाया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में डेरेक को हत्या का दोषी माना गया है और अदालत 25 जून को सजा सुनाने वाली है। वहीं अन्य तीन आरोपी पूर्व अधिकारियों के खिलाफ अभी मुकदमा चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक