लाइव न्यूज़ :

ईरान के मारे गए सैन्य परमाणु वैज्ञानिक को सुपुर्द-ए-खाक करने की रस्म शुरू

By भाषा | Updated: November 30, 2020 13:00 IST

Open in App

तेहरान, 30 नवंबर (एपी) ईरानी गणराज्य में सैन्य परमाणु कार्यक्रम की स्थापना करने वाले वैज्ञानिक मोहसिन फख्रीजादा को सुपुर्द-ए-खाक करने की रस्म शुरू हो गई है। शुक्रवार को सैन्य अंदाज में घात लगा कर हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी।

ईरानी टीवी चैनल ‘स्टेट टीवी’ पर सोमवार को इसका प्रसारण किया गया जिसमें फख्रीजादा का ताबूत दिख रहा था।

राजधानी तेहरान में रक्षा मंत्रालय के बाहरी इलाके में उनका ताबूत को मंच पर रखा गया। वहां कुरान की आयतें पढ़ी जा रही हैं।

सुपुर्द-ए-खाक से पहले आयोजित कार्यक्रम में रक्षामंत्री जनरल अमीर हातमी और कई सैन्य अधिकारी नजर आए, जो कोरोना वायरस महामारी की वजह से एक दूसरे से दूरी बना कर मास्क पहनकर बैठे थे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को तेहरान के बाहरी इलाके में फख्रीजादा की उस समय हत्या कर दी गई जब एक ट्रक में विस्फोट हुआ और बंदूकधारियों ने उनपर गोलियां चलाईं।

ईरान ने इस के हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। इजरायल ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?