लाइव न्यूज़ :

कैपिटल पुलिस ने हिंसा से पहले ठुकराई थी संघीय मदद की पेशकश

By भाषा | Updated: January 8, 2021 09:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ जनवरी (एपी) अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला करने की घटना से तीन दिन पहले पेंटागन ने यूएस कैपिटल पुलिस से पूछा था कि क्या उन्हें ‘नेशनल गार्ड’ के जवानों की मदद की जरूरत है।

एक रक्षा अधिकारी और मामले से अवगत दो लोगों ने बताया कि भीड़ के बुधवार को कैपिटल इमारत में घुसने के बाद न्याय मंत्रालय के नेताओं ने भी एफबीआई एजेंट की मदद की पेशकश की थी, लेकिन पुलिस ने दोनों बार मदद की पेशकश ठुकरा दी थी।

इन तीनों लोगों ने ‘एपी’ को बताया कि कैपिटल पुलिस ने लोगों को प्रदर्शन करने और अपने विचार रखने की आजादी देने का फैसला किया था, लेकिन जो हुआ पुलिस को उसकी उम्मीद नहीं थी।

निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थक वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में घुस गए और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई, इस पूरी घटना में चार लोग मारे गए है।

इस बीच, समर्थकों को हंगामा करने से रोकने में नाकाम रहने को लेकर आलोचना के बाद यूएस कैपिटल पुलिस प्रमुख स्टीवन संड ने घोषणा की है कि वह इस महीने इस्तीफा दे देंगे।

घटना के बाद प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी और सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने बृहस्पतिवार को यूएस कैपिटल पुलिस प्रमुख के इस्तीफे की मांग की थी और कहा था कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें सेवा से हटा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें