लाइव न्यूज़ :

कैपिटल पुलिस पर हावी हो गये थे दंगाई, बहुत कम संख्या में थे सुरक्षाकर्मी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:51 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 जनवरी (एपी) वाशिंगटन में ट्रंप समर्थक प्रदर्शन के बारे में पूरी चेतावनी के बावजूद अमेरिकी कैपिटल पुलिस ने बुधवार को पर्याप्त कर्मियों का इंतजाम नहीं किया और उसने इस आशंका को ध्यान में रखकर कोई तैयारी नहीं की कि प्रदर्शन बड़ी हिंसा का रूप ले सकता है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सवालों के जवाब में कई लोगों ने यह बात कही।

इस खुलासे से यह पता चला है कि कैसे कैपिटल पुलिस पर इतनी जल्दी दंगाई हावी हो गये। विभाग के पास उस दिन भी आम दिनों के जितने ही अधिकारी थे। कुछ अधिकारियों के पास प्रदर्शन से जूझने के लिए तो उपकरण थे लेकिन दंगा जैसी स्थिति से निपटने के लिए उनके पास पर्याप्त संख्या में कर्मी और औजार नहीं थे।

जब भीड़ कैपिटल की ओर बढ़ने लगी तब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जबर्दस्त बलप्रयोग नहीं करने का आदेश दिया। यही वजह थी कि इस भवन के बाहर तैनात अधिकारियों ने भीड़ के करीब आ जाने के बाद भी अपने हथियार नहीं निकाले।

बीच बीच में तो अधिकारियों को हथियार निकालकर स्थिति नहीं बिगाड़ने का आदेश दिया गया, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों को आशंका थी कि भगदड़ मच सकती है या गोलीबारी हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब