लाइव न्यूज़ :

ईरान से छोड़े गए ब्रिटिश ध्वजवाहक तेल टैंकर को दुबई के बंदरगाह पर खड़ा किया गया

By भाषा | Updated: September 29, 2019 05:15 IST

मछली पकड़ने वाली एक नौका को टक्कर मारने के बाद मदद की गुहार पर कथित तौर पर प्रतिक्रिया नहीं देने और अपना ट्रांसपोंडर बंद कर लेने के कारण उसे जब्त किया गया था।

Open in App

दो महीने से ईरान द्वारा जब्त ब्रिटिश ध्वजवाहक तेल टैंकर स्टेना इंपेरो शनिवार को दुबई पहुंच गया। टैंकर जब्ती और उसके चालक दल के सदस्यों को हिरासत में लिए जाने की इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था। ईरान के रेवोल्युशनरी गार्ड्स ने हरमुज जलडमरूमध्य में 19 जुलाई को इस पोत को जब्त कर लिया था। उसके बाद इसे ईरान के बंदरगाह बंदर अब्बास पर रोक कर रख लिया गया था।

मछली पकड़ने वाली एक नौका को टक्कर मारने के बाद मदद की गुहार पर कथित तौर पर प्रतिक्रिया नहीं देने और अपना ट्रांसपोंडर बंद कर लेने के कारण उसे जब्त किया गया था। लेकिन इस जब्ती को जैसे को तैसे की कार्रवाई के तौर पर देखा गया था क्योंकि इससे पहले जिब्राल्टर में ईरान के एक टैंकर को इस संदेह पर जब्त कर लिया गया था कि वह यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर सीरिया को तेल भेज रहा था।

ईरान ने इन दोनों मामलों को जोड़ कर देखे जाने का लगातार विरोध किया। शुक्रवार को स्टेना इंपेरो को अंतत: ईरान से खाड़ी के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जाने की मंजूरी मिल गई। दक्षिणी ईरान में हरमुज प्रांत के समुद्री संगठन ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “पोत को जाने की मंजूरी देने के बावजूद इसका कानूनी मामला ईरान की अदालत में अब भी चल रहा है।”

जहाजों की गतिविधि का पता लगाने वाली वेबसाइट ‘मरीनट्रैफिक डॉट कॉम’ के डेटा के मुताबिक रात भर अमीरात के तट पर खड़े रहने के बाद इस पोत को शनिवार को दुबई के राशिद बंदरगाह पर ले जाकर खड़ा किया गया। पोत की मालिक कंपनी स्टेना बल्क के सीईओ ने कहा कि टैंकर के चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और उनके दुबई पहुंचने पर उन्हें उनके घर वापस भिजवाने की व्यवस्था कर ली गई है।

टॅग्स :ईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?