लाइव न्यूज़ :

सीमा विवाद की वजह से द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए : चीनी राजदूत

By भाषा | Updated: October 9, 2019 05:33 IST

भारत में चीन के राजदूत सुन वीदोंग ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि दोनों उभरती एशियाई ताकतों को सीमा विवाद के चलते द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि सीमा विवाद का अंतिम हल होने तक दोनों पक्ष की ओर से सीमा पर अमन-चैन बनाए रखी जाए। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने के लिए शुक्रवार दोपहर चेन्नई आने का कार्यक्रम है।

 राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे से पहले चीन के राजदूत ने मेलमिलाप का संदेश देते हुए सीमा विवाद का अंतिम समाधान होने तक सीमा पर दोनों ओर से अमन-चैन बनाए रखने पर जोर दिया, साथ ही रेखांकित किया कि पड़ोसियों के बीच विवाद सामान्य बात है।

भारत में चीन के राजदूत सुन वीदोंग ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि दोनों उभरती एशियाई ताकतों को सीमा विवाद के चलते द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ सीमा विवाद का अंतिम समाधान होने तक हमें संयुक्त रूप से सीमावर्ती इलाकों में अमन-चैन बनाए रखने की जरूरत है।’’ चीनी राजदूत ने कहा, ‘‘ हम रेखांकित करना चाहते हैं कि पड़ोसियों में मतभेद सामान्य है और इससे पार पाने का तरीका यह है कि विवादों का सही ढंग से सामना किया जाए और उसका हल बातचीत और विमर्श से किया जाए।’’ सुन ने भारत-चीन सीमा विवाद को इतिहास की ओर से छोड़ा गया जटिल और संवेदनशील मामला बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कई दशकों से भारत-चीन सीमा पर एक गोली नहीं चली है, अमन-चैन बना हुआ है और सीमा विवाद भारत-चीन संबंधों का सिर्फ एक हिस्सा है।’’ सुन ने कहा, ‘‘ हमें भारत-चीन के संबंधों के बड़े परिदृश्य को देखने की जरूरत है और सीमा विवाद के चलते सामान्य द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए।’’ चीनी राजदूत ने कहा, ‘‘ मौजूदा समय में हमारे नेताओं के बीच सीमा विवाद को सही तरीके से देखने और द्विपक्षीय संबंधों के विकास को प्रोत्साहित करने पर अहम सहमति बनी है और उनके राजनीतिक मार्गदर्शन में दोनों पक्षों के संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रतिनिधियों की बैठक की प्रक्रिया शुरू हुई है।

उन्होंने कहा कि इस कोशिश का मकसद पारदर्शी, तार्किक और आपसी सहमति से सीमा विवाद का हल करना है। उल्लेखनीय है कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने के लिए शुक्रवार दोपहर चेन्नई आने का कार्यक्रम है। दोनों नेता तटीय शहर मामल्लापुरम में बातचीत करेंगे और उम्मीद की जा रही है कि चिनफिंग के भारत दौरे की औपचारिक घोषणा बुधवार को की जाएगी। दोनों नेताओं के बीच पहला अनौपचारिक शिखर सम्मेलन पिछले साल अप्रैल में चीन के वुहान शहर में हुआ था। भारत और चीन के बीच करीब 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा पर विवाद हैं जिसे ‘वास्तविक नियंत्रण रेखा’(एलएसी) कहते हैं।

चीन अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत का दक्षिण हिस्सा बताते हुए अपना दावा करता है जबकि भारत इस दावे को सिरे से खारिज करता है। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि सीमा विवाद का अंतिम हल होने तक दोनों पक्ष की ओर से सीमा पर अमन-चैन बनाए रखी जाए। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना