लाइव न्यूज़ :

भारत और अमेरिका को जोड़ने वाली डोर गहरी और मजबूत है : संधू

By भाषा | Updated: October 6, 2021 13:04 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह अक्टूबर भारत के शीर्ष राजदूत ने कहा है कि भारत और अमेरिका को जोड़ने वाली डोर बहुत गहरी और मजबूत है तथा दोनों देश अपने नागरिकों के जीवन बेहतर एवं उज्ज्वल करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने यहां हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रतिष्ठित ‘किंग गांधी लेक्चर’ व्याख्यान देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध लोकतंत्र, आजादी, अहिंसा और कानून के शासन जैसे मूल्यों पर आधारित हैं।

संधू ने कहा, “जो डोर भारत और अमेरिका को जोड़ते हैं, वे बहुत गहरे और मजबूत हैं। लोकतंत्र, आजादी, अहिंसा और कानून के शासन के मूल्य, जिनपर हमें नाज है और जिन्हें हम संजोते-सहेजते हैं, ऐसी मजबूत नींव बनाते है जिस पर भारत और अमेरिका के संबंधों की इमारत टिकी है।’’

उन्होंने कहा कि भारत को जब आजादी नहीं मिली थी तब लाला लाजपत राय, सरोजनी नायडू, रवीन्द्र नाथ टैगोर, बी आर आंबेडबर समेत स्वतंत्रता आंदोलन के कई नेताओं ने हार्वर्ड सहित अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों की यात्रा की थी।

भारतीय राजदूत ने कहा,‘‘ हमने एक दूसरे के दृष्टिकोण को साझा किया और उन्हें आकार दिया। आप और मैं अपने-अपने संविधानों के प्रति निष्ठा रखते हैं, और दोनों संविधान ‘हम लोग....’ से शुरू होते हैं।’’

डॉ मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने 1963 और 1966 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में गांधी स्मारक व्याख्यान दिया था। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ रिलीजन के डीन वीलियम स्टूअर्ट नीलसन ने 1958 में ‘‘गांधी मेमोरियल लेक्चर’’ की शुरुआत की थी।

अपने संबोधन में संधू ने कहा कि हार्वर्ड की कहानी अमेरिका के इतिहास से करीब से जुड़ी हुई है। उन्होंने याद किया कि किस प्रकार से भारत और अमेरिका के नेता एक-दूसरे के विचारों से प्रभावित हुए और उसका असर दोनों देशों पर कैसे प्रकार पड़ा।

उन्होंने कहा कि अहिंसा के सिद्धांत, सच के प्रति समर्पण जैसी अवधारणाएं गांधी के कार्यों के अहम पहलू हैं। अपने संबोधन में उन्होंने रेखांकित किया कि कैसे गांधी जी के सिद्धांतों ने विकास और समृद्धि के भारत के दृष्टिकोण को आकार दिया।

संधू ने कहा,‘‘ महामारी ने दिखा दिया है कि हम किस प्रकार से आपस में जुड़े हुए हैं,हमारे जीवन कितने मिले हुए है।‘दुनिया एक है’’ मजह एक हैशटैग नहीं है,बल्कि आज की सच्चाई है। हमारा भविष्य इस पर निर्भर करेगा कि आज हम किस प्रकार से एक दूसरे के साथ पेश आते हैं और एक दूसरे से मिल कर काम करते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्र तथा बहुलवादी समाज के तौर पर भारत और अमेरिका अपने नागरिकों के जीवन दिन-ब-दिन बेहतर और उज्ज्वल करने के प्रयासों में लगे हैं। ऐसा करने के दौरान हम ऐसी दुनिया बनाने की कोशिश कर रहे हैं जहां लोग ज्यादा स्वस्थ्य और खुशहाल हों।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप मुझसे पूछे कि गांधी और मार्टिन लूथ किंग का सबसे अहम योगदान क्या है तो मैं कहूंगा कि उन्होंने दुनिया को दिखाया कि व्यक्ति अपनी नियति निर्धारित कर सकता है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुश्किलें कितनी बड़ी हैं, चुनौतियां कितनी है, स्थितियां कितनी विपरीत हैं। ये बहुत शक्तिशाली संदेश है और लोगों को उम्मीद देती है।’’

गौरतलब है कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय वर्ष भर चलने वाले ‘भारत 2021-22’ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है,जिसमें कोलम की कला,महात्मा गांधी मेमोरियल के छात्रों की यात्रा और भारतीय दूतावास से सपर्क आदि शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA, 1st T20I: भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को 74 रन पर समेटा, 101 से जीत हासिल की, 1-0 से बढ़त

क्रिकेटताश के पत्तों की तरह बिखरी साउथ अफ्रीका टीम, 74 रनों पर ऑलआउट, भारत 101 रनों से जीता पहला टी20 मैच

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

क्रिकेट205 छक्के साथ रोहित शर्मा सबसे आगे?, T20I में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, देखिए टॉप-5 की सूची

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान टूटने की कगार पर, 'सिंधुदेश' की मांग को लेकर कराची में भड़की हिंसा

विश्वसिंध प्रांतः हिंदू महिला और नाबालिग बेटी का अपहरण, 3 हथियारबंद शख्स ने घर से बाहर निकलते ही जबरन सफेद कार में बैठाया और...

विश्वमोहसिन नकवी के लिए बड़ी शर्मिंदगी! लंदन में पुलिस ने पाकिस्तान के मंत्री की कार की तलाशी ली, नेटिज़न्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी | VIDEO

विश्वडोनाल्ड ट्रंप भारतीय चावल पर लगा सकते हैं टैरिफ, अमेरिकी किसानों की 'डंपिग' शिकायत पर भड़के

विश्वतनाव फिर बढ़ने पर थाईलैंड ने कंबोडिया से सटी सीमा पर हवाई हमले शुरू