लाइव न्यूज़ :

इजराइल में रॉकेट हमले में जान गंवाने वाली केरल की महिला का शव उनके घर लाया गया

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:57 IST

Open in App

कोच्चि, 15 मई इजराइल में 11 मई को फलस्तीन के रॉकेट हमले में जान गंवाने वाली सौम्या संतोष का पार्थिव शरीर शनिवार को यहां लाया गया।

सौम्या के संबंधियों और विभिन्न दलों के राजनीतिक नेताओं ने एअर इंडिया की उड़ान के जरिये नयी दिल्ली से यहां लाए गए शव को ग्रहण किया।

शव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये कुछ देर तक हवाई अड्डे पर रखा गया।

इडुक्की से सांसद डीन कुरियाकोस, विधायक पी टी थॉमस और भाजपा के वरिष्ठ नेता ए एन राधाकृष्णन शव लाए जाने के समय हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

बाद में शव को इडुक्की जिले में सौम्या के गांव ले जाया गया।

नित्या सहाय माता गिरजाघर में रविवार दोपहर को सौम्या का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गिरजाघर के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, केन्द्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने इजरायल से नयी दिल्ली लाए गए शव को हवाई अड्डे पर ग्रहण किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ''बहुत भारी मन से दिल्ली में सुश्री सौम्या संतोष के पार्थिव शरीर को ग्रहण किया। इजराइल दूतावास के सीडीए रॉनी येदीदिया भी मेरे साथ मौजूद थे। मैं सुश्री सौम्या के परिवार की पीड़ा से सहानुभूति रखता हूं। उन्हें इस दर्द को सहन करने की शक्ति मिले।''

रॉनी येदीदिया क्लेन ने ट्वीट किया कि इजराइल उनके परिवार के साथ खड़ा है।

इजराइली राजनयिक ने ट्वीट किया, ''भारत लाए सौम्या संतोष के पार्थिव शरीर को विदेश राज्यमंत्री के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। इजराइल उनके साथ खड़ा रहेगा। ''

इडुक्की जिले की निवासी सौम्या (30) बीते सात साल से इजराइल में घरेलू कामगार के तौर पर काम कर रही थीं।

सौम्या के परिवार के अनुसार मंगलवार को जब वह केरल में मौजूद अपने पति से वीडियो कॉल के जरिये बात कर रही थीं, तभी एश्केलॉन शहर में स्थित उनके घर पर रॉकेट गिरा, जिसमें उनकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल