लाइव न्यूज़ :

नशीद को नुकसान पहुंचाने वाला विस्फोट लोकतंत्र पर हमला है : मालदीव के राष्ट्रपति ने कहा

By भाषा | Updated: May 7, 2021 08:27 IST

Open in App

माले, सात मई (एपी) मालदीव के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि जिस विस्फोट में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद घायल हुए वह देश के लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था पर हमला है और उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पुलिस जांच में मदद करेगी।

पुलिस ने बताया कि नशीद बृहस्पतिवार को अपने घर के निकट हुए एक धमाके में घायल हो गए और राजधानी माले के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। गृह मंत्री इमरान अब्दुल्ला ने स्थानीय टीवी चैनल को बताया को नशीद को जानलेवा चोट नहीं आई है।

वह संसद के मौजूदा अध्यक्ष हैं और 2008 से 2012 तक मालदीव के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति रहे।

राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने शुक्रवार को टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस जांचकर्ता शनिवार को हिंद महासागर के इस द्वीप पर पहुंच जाएंगे।

न तो सोलिह और न ही पुलिस ने इस हमले के बारे में और जानकारियां दी और किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों में घटनास्थल पर एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल दिख रही है।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक ट्वीट कर इस विस्फोट को नशीद पर हमला बताया।

जयशंकर ने कहा, ‘‘उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं जानता हूं कि वह कभी भी नहीं डरेंगे।’’

नशीद 2008 से 2012 तक मालदीव के राष्ट्रपति थे। इसके बाद हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और जेल की सजा मिलने के बाद उन्हें 2018 तक चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उनकी पार्टी के साथी इब्राहिम सोलिह को 2018 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली थी।

नशीद (53) को 2019 में संसद का अध्यक्ष चुना गया और वह देश के प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति बने रहे।

मालदीव को अपने लग्जरी रिजॉर्ट्स के लिए जाना जाता है।

माले में 2007 में एक पार्क में हुए विस्फोट में 12 विदेशी पर्यटक घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब