लाइव न्यूज़ :

विशिष्ट नारंगी बालों वाले नर ‘फ्रैंकोइस लंगूर’ का जन्म, जल्द उसके बाल मां ‘नोएल’ के बालों की तरह काले होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 20:23 IST

यह लुप्तप्राय प्रजाति चीन और वियतनाम में पायी जाती है जहां इन पर शिकारियों का खतरा बना रहता है और साथ ही विकास गतिविधियों के विस्तार के चलते इनके आवास क्षेत्र सिकुड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचिड़ियाघर के वरिष्ठ रखरखाव पदाधिकारी जेन मार्शल ने कहा कि ‘फ्रैंकोइस लंगूर’ प्रजाति के बंदरों का जंगल में दिखना दुर्लभ है।जंगलों में इस प्रजाति के लगभग 3,000 बंदर ही बचे हैं। इस प्रजाति के बारे में बहुत से लोगों को नहीं पता है।

आस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक चिड़ियाघर में दुनिया की सबसे दुर्लभ प्रजाति के बंदरों में से एक का जन्म हुआ है। विशिष्ट नारंगी बालों वाले नर ‘फ्रैंकोइस लंगूर’ का जन्म पिछले सप्ताह सिडनी के टारोंगा चिड़ियाघर में हुआ। इसका अभी नामकरण नहीं किया गया है।

यह लुप्तप्राय प्रजाति चीन और वियतनाम में पायी जाती है जहां इन पर शिकारियों का खतरा बना रहता है और साथ ही विकास गतिविधियों के विस्तार के चलते इनके आवास क्षेत्र सिकुड़ रहे हैं। चिड़ियाघर के वरिष्ठ रखरखाव पदाधिकारी जेन मार्शल ने कहा कि ‘फ्रैंकोइस लंगूर’ प्रजाति के बंदरों का जंगल में दिखना दुर्लभ है।

मार्शल ने यह भी बताया कि शिशु बंदर के चमकीले नारंगी बाल शुरुआती कुछ हफ्तों तक इसी रंग के रहेंगे और फिर उसके बाल उसकी मां ‘नोएल’ के बालों की तरह काले रंग के हो जाएंगे। जंगलों में इस प्रजाति के लगभग 3,000 बंदर ही बचे हैं। इस प्रजाति के बारे में बहुत से लोगों को नहीं पता है। मार्शल के अनुसार इस प्रजाति के बंदर बहुत चुस्त और बुद्धिमान होते हैं। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा