विशिष्ट नारंगी बालों वाले नर ‘फ्रैंकोइस लंगूर’ का जन्म, जल्द उसके बाल मां ‘नोएल’ के बालों की तरह काले होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 20:23 IST2019-10-05T20:23:42+5:302019-10-05T20:23:42+5:30

यह लुप्तप्राय प्रजाति चीन और वियतनाम में पायी जाती है जहां इन पर शिकारियों का खतरा बना रहता है और साथ ही विकास गतिविधियों के विस्तार के चलते इनके आवास क्षेत्र सिकुड़ रहे हैं।

The birth of the typical orange-haired male 'François Langur', soon his hair will be black like the hair of the mother Noel | विशिष्ट नारंगी बालों वाले नर ‘फ्रैंकोइस लंगूर’ का जन्म, जल्द उसके बाल मां ‘नोएल’ के बालों की तरह काले होंगे

मार्शल के अनुसार इस प्रजाति के बंदर बहुत चुस्त और बुद्धिमान होते हैं। 

Highlightsचिड़ियाघर के वरिष्ठ रखरखाव पदाधिकारी जेन मार्शल ने कहा कि ‘फ्रैंकोइस लंगूर’ प्रजाति के बंदरों का जंगल में दिखना दुर्लभ है।जंगलों में इस प्रजाति के लगभग 3,000 बंदर ही बचे हैं। इस प्रजाति के बारे में बहुत से लोगों को नहीं पता है।

आस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक चिड़ियाघर में दुनिया की सबसे दुर्लभ प्रजाति के बंदरों में से एक का जन्म हुआ है। विशिष्ट नारंगी बालों वाले नर ‘फ्रैंकोइस लंगूर’ का जन्म पिछले सप्ताह सिडनी के टारोंगा चिड़ियाघर में हुआ। इसका अभी नामकरण नहीं किया गया है।

यह लुप्तप्राय प्रजाति चीन और वियतनाम में पायी जाती है जहां इन पर शिकारियों का खतरा बना रहता है और साथ ही विकास गतिविधियों के विस्तार के चलते इनके आवास क्षेत्र सिकुड़ रहे हैं। चिड़ियाघर के वरिष्ठ रखरखाव पदाधिकारी जेन मार्शल ने कहा कि ‘फ्रैंकोइस लंगूर’ प्रजाति के बंदरों का जंगल में दिखना दुर्लभ है।

मार्शल ने यह भी बताया कि शिशु बंदर के चमकीले नारंगी बाल शुरुआती कुछ हफ्तों तक इसी रंग के रहेंगे और फिर उसके बाल उसकी मां ‘नोएल’ के बालों की तरह काले रंग के हो जाएंगे। जंगलों में इस प्रजाति के लगभग 3,000 बंदर ही बचे हैं। इस प्रजाति के बारे में बहुत से लोगों को नहीं पता है। मार्शल के अनुसार इस प्रजाति के बंदर बहुत चुस्त और बुद्धिमान होते हैं। 

Web Title: The birth of the typical orange-haired male 'François Langur', soon his hair will be black like the hair of the mother Noel

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे