लाइव न्यूज़ :

नेपाली संसद में नए नक्शे को मंजूरी देने वाला विधेयक पारित, पीएम ओली ने योगी पर साधा निशाना, कहा- धमकी अस्वीकार्य

By अनुराग आनंद | Updated: June 10, 2020 16:06 IST

नेपाली संसद में नए नक्शे के प्रस्ताव पर बहस के दौरान पीएम केपी शर्मा ओली ने कहा कि नेपाल को लेकर दिया गया योगी आदित्यनाथ का बयान निंदनीय है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि नेपाली सरकार को राजनैतिक सीमाएं तय करने से पहले परिणामों के बारे में भी सोच लेना चाहिए।भारत के लिपुलेख में मानसरोवर लिंक बनाने को लेकर नेपाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के दस्तखत करते ही नया नक्शा कानून की शक्ल ले लेगा।

नई दिल्ली:नेपाल ने नए राजनीतिक नक्शे वाले संविधान संशोधन प्रस्ताव को संसद में मंजूरी दे दी है। द ट्रिब्यून की मानें तो नेपाली संसद के निचले सदन में इस सभी दलों की सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। नए नक्शे में नेपाल ने भारत के कई हिस्से जैसे लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाली क्षेत्र के रूप में दिखलाया है। हालांकि, भारत ने नेपाल के इस दावे को ख़ारिज किया है।

नवभारत टाइम्स रिपोर्ट की मानें तो जब नेपाल के संसद में इस प्रस्ताव पर बहस हो रही थी, तो इस दौरान नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने कहा कि नेपाल को लेकर दिया गया योगी आदित्यनाथ का बयान निंदनीय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धमकी भरा किसी तरह का शब्द उन्हें अस्वीकार्य है। 

बता दें कि सीएम योगी ने नेपाली सरकार को आगाह करते हुए कहा था कि उसे अपने देश की राजनैतिक सीमाएं तय करने से पहले परिणामों के बारे में भी सोच लेना चाहिए। उन्हें यह भी याद करना चाहिए कि तिब्बत का क्या हश्र हुआ?

बता दें कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार ने इस सिलसिले में प्रतिनिधि सभा के समक्ष नए राजनीतिक नक्शे और एक नए राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को मान्यता देने का प्रस्ताव रखा था। नेपाल की संसद में मंगलवार को इस पर बहस हुई और संविधान में संशोधन को स्वीकृति मिल गई।

प्रस्ताव को मंजूरी के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा-भारतीय लोकतंत्र के तरह ही नेपाल के संसद में भी किसी भी प्रस्ताव पर बहस के बाद जब उसे मंजूरी मिल जाती है, तो उसे कानून का रूप देने के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है। अब यह संविधान संशोधन विधेयक राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। उनके दस्तखत करते ही नया नक्शा कानून की शक्ल ले लेगा।

नेपाली संसद में मंगलवार देर शाम तक नक्शे को लेकर चर्चा हुई। वहीं, नेपाली विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने भारत से फिर बातचीत का अनुरोध किया है।

क्या है विवाद?भारत के लिपुलेख में मानसरोवर लिंक बनाने को लेकर नेपाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उसका दावा है कि लिपुलेख, कालापानी और लिपिंयाधुरा उसके क्षेत्र में आते हैं। नेपाल ने इसके जवाब में अपना नया नक्शा जारी कर दिया जिसमें ये तीनों क्षेत्र उसके अंतर्गत दिखाए गए।

इस नक्शे को जब देश की संसद में पास कराने के लिए संविधान में संशोधन की बात आई तो सभी पार्टियां एक साथ नजर आईं। इस दौरान पीएम केपी शर्मा ओली ने भारत को लेकर सख्त रवैया अपनाए रखा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जब लिपुलेख से कैलाश मानसरोवर जाने वाले रास्ते का उद्घाटन किया, तभी नेपाल ने इसका विरोध किया था।

टॅग्स :नेपालयोगी आदित्यनाथइंडियाकेपी ओली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?