लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन क्वाड को महत्वपूर्ण क्षमता वाले समूह के तौर पर देखता है: अधिकारी

By भाषा | Updated: February 23, 2021 11:14 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 फरवरी अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन नीत प्रशासन क्वाड को ‘बेहद गतिशील और क्षमतावान’ समूह के तौर पर देखता है। इस अनौपचारिक समूह में चार देश ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

क्वाड का लक्ष्य मुक्त एवं खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करना है। हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में चीन का रुख सैन्य आक्रमकता वाला रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम क्वाड को बेहद गतिशील और महत्वपूर्ण क्षमता वाले समूह के रूप में देखते हैं। इसलिए हम पारंपरिक क्षेत्रों में सहयोग को प्रगाढ़ करके इसे मजबूती प्रदान करेंगे।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का यह बयान बाइडन प्रशासन में पिछले सप्ताह पहली बार मंत्री स्तर पर चतुष्कोणीय वार्ता के कई दिनों बाद आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह अमेरिका और कुछ हमारे करीबी साझेदारों द्वारा मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए साथ आने का उदाहरण है।’’

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का बढ़ता सैन्य दबदबा वैश्विक शक्तियों के बीच अहम चर्चा का मुद्दा है और अमेरिका चीन की आक्रमकता पर नियंत्रण के लिए क्वाड को एक रक्षा ढांचे के रूप में तैयार करने का समर्थक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल