लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से निपटने का सबसे सही तरीका, बिना किसी भ्रम सहयोग के साथ काम करना: भारत ने संरा में कहा

By भाषा | Updated: December 15, 2020 13:44 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 15 दिसम्बर भारत ने कहा कि उसके टीके का उत्पादन और उसकी वितरण क्षमता से सारी मानवता को कोविड-19 संकट से निपटने में मदद मिलेगी, जिसने वैश्विक सहयोग में दूरी को उजागर किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सहयोग के साथ बिना किसी भ्रम के वैश्विक महामारी से निपटने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के कोविड-19 पर विशेष सत्र को संबोधित करते हुए भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप ने सोमवार को कहा कि मौजूदा कोरोना वायरस संकट ने बहुपक्षीय संगठनों के वैश्विक सहयोग और शासन संरचनाओं के बीच अंतराल को ‘‘उजागर’’ किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह महत्वपूर्ण है कि हम सुधार किए गए बहुपक्षवाद को अपना मार्गदर्शक सिद्धांत बनाएं। जरूरी है कि महामारी से निपटने के लिए हमें नेतृत्व, एकजुटता और सहयोग दिखाने के लिए हाथ मिलाना होगा। हम सहयोग, बिना भ्रम, तैयारी के साथ, बिना घबराए और पृथक होने की बजाया एक साथ आकर इससे सबसे अच्छी तरीके से निपट सकते हैं।’’

स्वरूप ने कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एक जिम्मेदार सदस्य के तौर पर, मैं इस बात को दोहराना चाहता हूं कि भारत की टीका उत्पादन तथा वितरण क्षमता सारी मानवता को इस संकट से निपटने में मदद करेगी। भारत सभी देशों को टीके के वितरण के लिए उनकी ‘कोल्ड चैन’ और भंडार क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करेगा।’’

विश्व के शीर्ष नेताओं, संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व और कोविड-19 का टीका बनाने वालों ने भी इस महीने की शुरुआत में एक उच्च-स्तरीय विशेष सत्र को संबोधित किया था और महामारी के प्रभाव के साथ-साथ संकट से निपटने के जरूरी बहुमुखी, समन्वित तरीकों पर चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल