लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पाबंदियों के बीच रमजान महीने की शुरुआत

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:08 IST

Open in App

मक्का, 13 अप्रैल (एपी) सऊदी अरब समेत दुनिया के कई हिस्सों में मंगलवार से रमजान महीने की शुरुआत हो गई। हालांकि कई देशों में इस बार भी कोविड-19 महामारी के चलते इफ्तार और तरावीह पर पाबंदियां लगाई गई हैं।

वैसे, इस बार पिछले साल की तुलना में कम पाबंदियां लगाई गई हैं। मुस्लिम बहुल देशों में टीकाकरण लगातार जारी है, जिसके चलते मस्जिदें खुली हैं और आवाजाही पर पाबंदी में कुछ रियायतें दी गई हैं।

मक्का में मुसलमानों ने भौतिक दूरी बनाकर ''तरावीह'' की नमाज अदा की, जिसे रमजान की शुरुआत माना जाता है। मक्का में काबा स्थित है, जिसकी ओर रुख करके दुनियाभर के मुसलमान नमाज अदा करते हैं।

वायरस को फैलने से रोकने के लिये मस्जिद अल-हराम में सीमित संख्या में लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति दी गई है। काबा इसी मस्जिद में स्थित है।

सऊदी अधिकारी टीका लगवा चुके या हाल ही में संक्रमण से उबरे लोगों को ही काबा में तरावीह अदा करने की अनुमति दे रहे हैं।

लेबनान में भी मंगलवार को रमजान की शुरुआत हो गई। लेबनान बुरे आर्थिक और वित्तीय संकट की चपेट में है। देश की मुद्रा बीते महीनों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80 प्रतिशत तक कमजोर हो गई है।

दशकों से जारी भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के चलते पैदा हुए इस संकट को कोरोना वायरस महामारी ने और बढ़ा दिया है।

इराक में रमजान के महीने में शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू और सप्ताहांत में पूरी तरह लॉकडाउन लागू रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमों का पालन नहीं करने पर लगतार तीन दिन तक लॉकडाउन लागू करने की चेतावनी दी है।

इस बीच, अमेरिका समर्थित लड़ाकों के नियंत्रण वाले सीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में संक्रमण के मामलों मे वृद्धि के चलते मंगलवार को 10 दिन का लॉकडाउन लागू कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब