लाइव न्यूज़ :

तृणमूल के 'खेला होबे' नारा गढ़ने वाले बांग्लादेशी सांसद ने कहा : लोगों की जीत होनी चाहिए

By भाषा | Updated: April 28, 2021 20:53 IST

Open in App

(सुदीप्तो चौधरी)

कोलकाता, 28 अप्रैल पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनावों के दौरान तृणमूल कांग्रेस 'खेला होबे' नारा का खूब उपयोग कर रही है और इसे बांग्लादेश में सत्तारूढ़ अवामी लीग के सांसद शमीम उस्मान ने गढ़ा है। उनका कहना है कि कोई राजनीतिक खेल तभी सफल होगा जब अंतत: किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हो और लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट रहे।

उस्मान ने ढाका से पीटीआई भाषा से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने 2016 में इस नारे का उपयोग पूरी तरह से भिन्न संदर्भ में करना शुरू किया था, जब वे बांग्लादेश में "स्वतंत्रता-विरोधी ताकतों" से मुकाबला कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी होगी, अगर सीमा के दूसरी तरफ के लोग 'खेला' जीतते हैं और कोई खून-खराबा नहीं होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि बंगाल में नेतागण खेला होबे नारे का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन मुझे नहीं मालूम कि वे इसका किस संदर्भ में उपयोग कर रहे हैं। असली खेला तभी होगा जब बंगाल के लोग जीतेंगे।’’

अवामी लीग के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) देश की आजादी के खिलाफ थे लेकिन उन्हें पूर्ण राजनीति में आने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘बीएनपी के साथ जमात ने 2013-14 के दौरान कम से कम तीन महीनों तक बांग्लादेश में विनाशकारी घटनाओं को अंजाम दिया था। लोग उसे नहीं भूलेंगे। उसी समय जब हमने खेला होबे का नारा (एक सार्वजनिक रैली में) गढ़ा था।’’

उस्मान ने कहा, "आप खेलना चाहते हैं, ठीक है... ठीक है... चलिए, खेलते हैं। हम उन्हें दिखाना चाहते थे कि लोगों का समर्थन किन्हें है। खेल स्वतंत्रता के विरोधी और स्वतंत्रता के पक्षधर के बीच में था। यह साबित हो गया था कि लोग हमारे साथ थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना