लाइव न्यूज़ :

चीन और भारत के बीच अविश्वास का माहौल चरम पर : अमेरिकी एडमिरल

By भाषा | Updated: March 24, 2021 10:16 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 24 मार्च अमेरिका के एक शीर्ष एडमिरल ने कहा है कि एक तरफ जहां अमेरिका और भारत के बीच सैन्य संबंध अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर हैं, वहीं भारत और चीन के बीच अविश्वास का माहौल अपने चरम पर है। एडमिरल ने आरोप लगाया कि हिंद महासागर में चीन की धोखा देने वाली कार्रवाई और पारदर्शिता में कमी ने वहां स्थिरता एवं सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है।

एडमिरल जॉन सी एक्यूलिनो ने चीन के साथ एक माह तक चले गतिरोध में अपनी उत्तरी सीमा को सुरक्षित करने के भारत के प्रयासों की भी सराहना की।

एडमिरल एक्यूलिनो ने अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान में कंमाडर पद के लिए अपने नाम की पुष्टि के लिए हुई सुनवाई के दौरान संसद की सशस्त्र सेवा समिति में मंगलवार को कहा, ‘‘भारत और चीन के बीच अविश्वास का माहौल अपने चरम पर है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुई झड़प के परिणामस्वरूप द्विपक्षी संबंध बिगड़े हैं और भारत ‘वन बेल्ट वन रोड’ पहल के तहत चीन की गतिविधियों को लेकर काफी शंकित है।’’

सांसदों के लिखित प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के ग्वादर और श्रीलंका के हंबनटोटा में चीन का रुख भी भारत के लिए चिंता का विषय है और यहीं हाल हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भी है। हिंद महासागर में पीआरसी की धोखा देने वाली कार्रवाई और पारदर्शिता में कमी ने वहां स्थिरता एवं सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है।’’

सांसद देब फिचर की ओर से भारतीय सीमाओं पर चीन की कार्रवाई और भारत-अमेरिका सहयोग के भविष्य के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में एडमिरल एक्यूलिनो ने अपनी उत्तरी सीमा की रक्षा के लिए भारत द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

एडमिरल ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच सैन्य संबंध अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर हैं और अमेरिका द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय सहयोग, अभ्यास, उच्च स्तरीय संयुक्त अभियानों और शीर्ष स्तर पर सहयोग के मामलों को लगातार बढ़ा रहा है।

चीन की हालिया गतिविधियों पर उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों ने उन खतरों को रेखांकित किया है जो चीन की ओर से भारत सहित सभी देशों के लिए उत्पन्न किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब