लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में दंगों को रोकने के लिए सेना मैदान में उतरी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:34 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 15 जुलाई (एपी) दक्षिण अफ्रीका की सेना ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की कैद की सजा शुरू होने के बाद देश में एक सप्ताह से जारी दंगों और हिंसा पर रोक लगाने में पुलिस की मदद करने के लिए 25 हजार सैनिकों की तैनाती शुरू कर दी है।

वर्ष 1994 में श्वेत अल्पसंख्यकों का शासन समाप्त होने के बाद सैनिकों की सबसे बड़ी तैनाती में साउथ अफ्रीकन नेशनल डिफेंस फोर्स ने 12 हजार सैनिकों के अपने रिजर्व बल को भी मैदान में उतार दिया है।

हिंसा वाले गाउतेंग और क्वाजुलु-नताल प्रांतों में सैनिकों को ले जाने के लिए ट्रकों, बख्तरबंद वाहनों और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पिछले सप्ताह हिंसा तब शुरू हुई थी जब जुमा ने अदालत की अवमानना के मामले में 15 महीने की अपनी सजा की शुरुआत की।

बृहस्पतिवार को जुमा के गृह प्रांत क्वाजुलु-नताल प्रांत में शॉपिंग केंद्रों पर फिर से हमले हुए तथा कई कारखानों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना