लाइव न्यूज़ :

अपीलीय अदालत ने अकेले सीमा पार करके आए बच्चों को निष्कासित करने की अमेरिका को दी अनुमति

By भाषा | Updated: January 30, 2021 11:52 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 30 जनवरी (एपी) अमेरिका में एक संघीय अपीलीय अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया कि अमेरिका सरकार उन बच्चों का निष्कासन पुन: आरंभ कर सकती है, जो बिना किसी अभिभावक के दक्षिणी सीमा पार करके देश में अकेले आए हैं।

डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया सर्किट के लिए यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स ने एक निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को निष्कासन की वह प्रक्रिया फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी, जिसे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 वैश्विक महामारी का हवाला देते हुए एक जनस्वास्थ्य नीति के तहत आरंभ किया था।

अपीलीय अदालत ने पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन के अनुरोध पर निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाई। इससे पहले एक संघीय न्यायाधीश ने निष्कासन पर रोक लगा दी थी।

संघीय न्यायाधीश के फैसले पर शुक्रवार को रोक लगाने वाले पैनल में शामिल तीनों न्यायाधीशों को ट्रंप ने नामित किया था।

पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन ने यह कहते हुए बच्चों को निष्कासित करना आरंभ किया था कि उसे कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए सीमा पार से लोगों का आना बंद करना होगा।

ऐसा बताया जा रहा है कि संघीय न्यायालय के आदेश से पहले कम से कम 8,800 बच्चों को निष्कासित किया जा चुका है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बाइडन प्रशासन इन बच्चों का निष्कासन जारी रखेगा या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?