लाइव न्यूज़ :

व्हिसलब्लोअर के बारे में जानकारी प्रकाशित करके अमेरिकी समाचार-पत्र ने खड़ा किया विवाद

By भाषा | Updated: September 29, 2019 00:39 IST

व्हिसलब्लोअर के वकीलों ने इन खुलासों को अपने मुवक्किल के लिए निजी एवं पेशेवर दोनों तरीके से खतरनाक बताया है।

Open in App

अमेरिका के एक समाचार-पत्र ने उस व्हिसलब्लोअर (भंडाफोड़ करने वाला) के बारे में सूचना प्रकाशित करके विवाद खड़ा कर दिया है जिसकी शिकायत पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू की गई है। उस शिकायत के जारी होने के बाद जिसमें आरोप लगाया गया था कि ट्रंप ने 2020 के अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने के लिए किसी ‘‘अन्य देश से हस्तक्षेप का अनुरोध किया” न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर दी कि व्हिसलब्लोअर सीआईए का एक अधिकारी है जो एक वक्त में व्हाइट हाउस में नियुक्त था और यूरोपीय मुद्दों एवं यूक्रेन में राजनीतिक स्थिति का विशेषज्ञ है।

व्हिसलब्लोअर के वकीलों ने इन खुलासों को अपने मुवक्किल के लिए निजी एवं पेशेवर दोनों तरीके से खतरनाक बताया है। कैंसलएनवाईटी हैशटेग के साथ सोशल मीडिया पर टाइम्स के सब्सक्रिप्शन को रद्द करने की अपील के साथ ही कुछ लोगों ने कार्यकारी संपादक डीन बैकेट के इस्तीफे की मांग की।

बैकेट ने ब्यौरे प्रकाशित करने के फैसले का यह कहते हुए बचाव किया कि ट्रंप और उनके कुछ समर्थकों ने व्हिसलब्लोअर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि सूचना प्रकाशित करने का मकसद यह है कि पाठक व्हिसलब्लोअर की विश्वसनीयता के संबंध में खुद फैसला करें।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल