लाइव न्यूज़ :

संरा एजेंसी ने कहा, गाजा में स्थिति गंभीर

By भाषा | Updated: May 18, 2021 19:02 IST

Open in App

जिनेवा, 18 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र की मानवीय एजेंसी ने कहा है कि गाजा पट्टी में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है जहां इजराइल और क्षेत्र के हमास शासकों के बीच लड़ाई खत्म होती नहीं दिख रही।

मानवीय मामलों के समन्वय के लिये संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय के प्रवक्ता जेन्स लाएर्के ने कहा कि एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से जारी भीषण इजराइली हवाई हमलों के दौरान 47 हजार से ज्यादा फलस्तीनी अपना घर छोड़कर जा चुके हैं। हमास और अन्य आतंकवादी समूहों ने इजराइल पर 3400 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं।

लाएर्के ने कहा कि समूचे गाजा में बिजली दिन में सिर्फ छह से आठ घंटे तक उपलब्ध रहती है।

फलस्तीनी अधिकारियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि गाजा में 132 इमारतें नष्ट हो चुकी हैं जिनमें 621 आवासीय या व्यवसायिक इकाइयां थीं। उन्होंने कहा कि 316 अन्य आवासीय इकाइयों को भारी नुकसान पहुंचा है और वे रहने लायक नहीं बची हैं।

हमास द्वारा 2007 में फलस्तीनी बलों से सत्ता अपने कब्जे में लेने के बाद इजराइल और मिस्र ने गाजा की नाकेबंदी की हुई है। इजराइल का कहना है कि हमास को फिर से हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिये नाकेबंदी जरूरी है जबकि अधिकार समूहों का मानना है कि यह सामूहिक दंड जैसा है।

लाएर्के ने इजराइल के गाजा के मुख्य वाणिज्यिक चुंगी को खोलने के फैसले का स्वागत किया है, जिससे 10 मई को लड़ाई छिड़ने के बाद पहली बार वहां जरूरी सामान की आपूर्ति की जा सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब