लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया: विवादित लेख मामले में पुलिस ने पब्लिक ब्रॉडकास्टर ABC के मुख्यालय पर मारा छापा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 5, 2019 18:46 IST

पुलिस की यह कार्रवाई अफगानिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई बलों द्वारा कथित दुराचार के बारे में लेख से संबंधित है। मंगलवार को पुलिस ने एक न्यूज कॉर्पोरेशन के पत्रकार के घर की तलाशी ली थी, जिसके बाद सनसनी मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देविवादित लेख मामले में ऑस्ट्रेलिया के पब्लिक ब्रॉडकास्टर के मुख्यालय पर पुलिस ने दूसरे दिन छापा मारा।पुलिस की इस कार्रवाई को प्रमुख पत्रकार संघ ने प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ परेशान करने वाला हमलावर पैटर्न बताया।

पुलिस ने सिडनी स्थित ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प (ABC) के मुख्यालय पर दूसरे दिन छापा मारा। पुलिस दो रिपोर्टरों और न्यूज डायरेक्टर के खिलाफ सर्च वारंट लेकर पहुंची थी। एबीसी ने पुलिस की इस छापेमारी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। 

बीबीसी की खबर के मुताबिक, पुलिस की यह कार्रवाई अफगानिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई बलों द्वारा कथित दुराचार के बारे में लेख से संबंधित है। मंगलवार को पुलिस ने एक न्यूज कॉर्पोरेशन के पत्रकार के घर की तलाशी ली थी, जिसके बाद सनसनी मच गई। 

प्रमुख पत्रकारों के संघ ने कहा कि पुलिस के दो छापे ऑस्ट्रेलियाई प्रेस स्वतंत्रता पर परेशान करने वाला हमलावर पैटर्न है। अन्य यूनियनों और मानवाधिकार समूहों ने भी इस कार्रवाई की निंदा की है।

एबीसी के मुताबिक, बुधवार (5 जून) की छापेमारी 2017 की एक जांच श्रृंखला के बारे में है जिसे 'द अफगान फाइल्स' के नाम से भी जाना जाता है जिसमें अफगानिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई विशेष बलों द्वारा गैरकानूनी हत्याओं और दुराचार के आरोपों का पता चला था।

ब्रॉडकास्टर के मुताबिक एबीसी को लीक हुए रक्षा दस्तावेजों के बारे में पता चला था जिनके सैकड़ों पन्ने जांच श्रृंखला से संबंधित थे। 

ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने कहा कि वारंट वर्गीकृत सामग्री प्रकाशित करने के आरोपों के संबंधित है और और यह उस रेफरल से संबंधित है जो 11 जुलाई 2017 को रक्षा बल के प्रमुख और तत्कालीन कार्यवाहक सचिव से प्राप्त किया गया था। 

एबीसी द्वारा अफगान फाइलें 10 जुलाई 2017 को प्रकाशित की गई थीं।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार और बुधवार के छापों का आपस में संबंध नहीं है, दोनों हालांकि अपराध अधिनियम 1914 के प्रावधानों के विपरीत वर्गीकृत सामग्री के प्रकाशन के अलग-अलग आरोपों से संबंधित हैं, जो एक बेहद गंभीर मामला है और जो ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करता है। पुलिस ने कहा कि उसकी कार्रवाई निष्पक्ष है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल