लाइव न्यूज़ :

एक उड़ान में दुनिया का आधा चक्कर लगाएगी ये पैसेंजर फ्लाइट, मिलेगी जिम और बंक बेड जैसी सुविधाएं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 3, 2018 13:58 IST

इसमें 300 यात्रियों को उनके सामान के साथ सेम डेट में पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा करीब 20 घंटे की उड़ान का ईंधन भी साथ रखा जाएगा। 2022 में इसकी पहली उड़ान भरने की योजना है। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया के बीच भी सीधी उड़ान सेवा शुरू की जा सकती है।

Open in App

नई दिल्ली/सिडनी, 3 सितंबरः एक ही उड़ान में दुनिया का आधा चक्कर लगाने का सपना साकार होने जा रहा है। कांतास एयरवेज सिडनी से लंदन की सीधी उड़ान वाले विमान बनाने को तैयार है। करीब साल भर पहले कांतास के सीईओ एलेन जोए ने सार्वजनिक रूप से बोइंग कंपनी और एयबस एई को ऐसा डिजाइन तैयार करने के लिए कहा था जो सिडनी से लंदन या न्यूयॉर्क के लिए सीधी उड़ान भर सके। ब्लूमबर्ग के अनुसार जोएस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि हमें लगता है कि हमारे पास ऐसा करने की क्षमता है।

2022 तक शुरू हो जाएगी सर्विस

कांतास एयरलाइंस ने इसे प्रोजेक्ट सनराइज नाम दिया है। इसमें 300 यात्रियों को उनके सामान के साथ सेम डेट में पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा करीब 20 घंटे की उड़ान का ईंधन भी साथ रखा जाएगा। 2022 में इसकी पहली उड़ान भरने की योजना है। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया के बीच भी सीधी उड़ान सेवा शुरू की जा सकती है।

फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं

कांतास एयरवेज ऐसी फ्लाइट बनाना चाहता है जिसमें जिम, बार और बंक बेड जैसी सुविधाएं हो। जोएस ने बताया कि हमारे सामने कुछ अलग सोचने की चुनौती है। हम इतनी लंबी फ्लाइट के लिए सभी जरूरी सुविधाएं देना चाहते हैं।

सिंगापुर एयरलाइन्स को टक्कर

हाल ही में सिंगापुर एयरलाइंस ने विश्व की सबसे लंबी दूरी की नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए बताया था कि अगले साल अक्टूबर से यह फ्लाइट न्यूयॉर्क से सिंगापुर के बीच उड़ान भरेगी। ये फ्लाइट करीब 16,700 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा में कुल 18 घंटे 19 मिनट लगेंगे।

टॅग्स :फ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वFlight Fare Rises: दुबई रूट पर 80% तक महंगा हुआ हवाई किराया, यूरोप जाने वालों की भी जेब हो रही खाली

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना